फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Old man shot in dispute over weir, injured

Agra News: मेड़ के विवाद में वृद्ध को गोली मारी, घायल

Fri, 22 Dec 2023 11:53 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 22 Dec 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
Old man shot in dispute over weir, injured
कासगंज। सिकंदपुर वैश्य के गांव नगला टिकुरी में मेड़ विवाद में वृद्ध को गोली मारकर घायल कर दिया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर सीओ ने मौके का निरीक्षण किया है। मामले में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।नगला टिकुरी बाबूराम (60) शुक्रवार की सुबह अपने घर पर बैठा हुआ था। तभी गांव के रामनिवास, किताब सिंह उसके घर में घुस आए और मेड़ के विवाद को लेकर गाली गलौज करने लगे। जब बाबूराम ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उस पर तमंचे फायर कर दिया। गोली बाबूराम के कंधे में लगी। जिससे वह घायल हो गए। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया और जानकारी उच्च अधिकारियों को दी। जानकारी पर सीओ विजय राणा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना स्थल का निरीक्षण किया। घटना के संबंध में लोगों से भी पूछताछ की है। कासगंज जिला अस्पताल से उसे अलीगढ़ रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed