फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Old Man Scorched in fire Dead At Jasrana

सर्दी से बचाव को जलाई आग में झुलस गया वृद्घ, चिंगारी से झोंपड़ी जलकर राख

Thu, 02 Jan 2020 03:24 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 02 Jan 2020 03:24 AM IST
विज्ञापन
Old Man Scorched in fire Dead At Jasrana
कुंवर प्रसाद का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद जनपद के थाना जसराना के गांव बझेरा बुजुर्ग में सर्दी से बचने के लिए लगाई आग से निकली चिंगारी ने झोंपड़ी को जलाकर राख कर दिया। इस हादसे में झोंपड़ी में बैठे दिव्यांग बुजुर्ग भी जिंदा जल गए। लोगों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: यूपी: नोटबंदी में तीन सौ करोड़ की हेराफेरी के आरोपी ने पत्नी-बच्चे सहित खुद को गोली मारी, मौत
विज्ञापन


बझेरा बजुर्ग निवासी 70 वर्षीय दिव्यांग कुंवर प्रसाद पुत्र दुर्जन सिंह घर के पास बनी झोंपड़ी में सोते थे। बुधवार की अलसुबह सर्दी होने पर उन्होंने एक लोहे के तसले में आग जला ली। वहीं तापते समय अचानक आग से निकली चिंगारी ने झोंपड़ी को जलाकर राख कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: तीन बच्चों के पिता ने दसवीं की छात्रा नाम बदलकर किया प्यार का नाटक, फोटो खींच किया दुष्कर्म

आग की लपटों को देख वृद्घ चीखने चिल्लाने लगे। वृद्घ की चीखें और झोंपड़ी से निकलने वाली आग की लपटों को देख ग्रामीणों की भीड़ लग गई। आग की लपटों को देख कोई भी व्यक्ति पास जाने का साहस नहीं कर सका।

जब तक ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया वृद्घ की जलने से मौके पर ही मौत हो गई। आग के कारण झोंपड़ी में रखा घरेलू सामान भी जलकर राख हो गया। मृतक के पौत्र रासबिहारी ने बताया कि उसके बाबा पैरों से चल नहीं पाते थे। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed