फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Old man murdered in Jagner

जगनेर में वृद्ध की हत्या

Tue, 26 Apr 2022 02:03 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 26 Apr 2022 02:03 AM IST
विज्ञापन
Old man murdered in Jagner
जगनेर। थाना क्षेत्र के गांव चंदसोरा में सोमवार की शाम मारपीट के दौरान वृद्ध हरि सिंह (80) की हत्या हो गई। गांव में कुर्राचित्तरपुर से दुल्हन की विदाई करने आए लोगों से हुए वृद्ध के नाती का झगड़ा हो गया था। वह बीच बचाव करने दौड़े थे।
विज्ञापन

जगनेर के थानाध्यक्ष योगेंद्र पाल सिंह ने बताया कि चंदसोरा गांव से 21 अप्रैल को धर्मदास के बेटे अर्जुन की बरात इरादतनगर के कुर्राचित्तरपुर गई थी। बरात में डीजे पर डांस के दौरान बरातियों का कन्या पक्ष के कुछ लड़कों से झगड़ा हो गया था। सोमवार को कन्या पक्ष के लोग दुल्हन की विदाई कराने के लिए चंदसोरा पहुंचे। जहां बरात में हुए झगड़े को लेकर गांव के हरि सिंह के नाती से मारपीट हो गई। यह देख हरि सिंह बीच बचाव करने दौड़े। मारपीट के दौरान हरि सिंह घायल हो गए।
विज्ञापन

परिजन उन्हें अस्पताल लेकर गए। जहां रात करीब नौ बजे उनकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। अभी घरवालों की तरफ से कोई तहरीर भी नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed