फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Old man found bag full of five lakh rupees returned to the owner in the police station mathura

ईमानदारी की मिसाल: बुजुर्ग को सड़क पर पड़ा मिला पांच लाख रुपयों से भरा थैला, थाने में असली मालिक को लौटाया

Tue, 27 Dec 2022 07:55 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, नौहझील (मथुरा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नौहझील (मथुरा) Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 27 Dec 2022 07:55 PM IST
सार

नौहझील में एक किराना व्यापारी को सड़क पर रुपयों से भरा थैला पड़ा मिला था। वह रकम लेकर थाने पहुंच गए। रुपयों से भरा थैला ढूंढते-ढूंढते असली मालिक भी वहां पहुंच गया। पुष्टि होने के बाद सरमन ने पुलिस की मौजूदगी में रकम लौटा दी। 

विज्ञापन
Old man found bag full of five lakh rupees returned to the owner in the police station mathura
पुलिस की मौजूदगी में सरमन ने लौटाई रकम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आज के दौर में जहां चंद पैसों के लिए कुछ लोगों का ईमान डोल जाता है, वहीं मथुरा के नौहझील में एक बुजुर्ग ने ईमानदारी की मिसाल पेश की है। नौहझील कस्बा में सड़क पर पड़े मिले पांच लाख रुपये लौटाकर बुजुर्ग सरमन शर्मा ने ईमानदारी की मिसाल पेश की है। उन्होंने प्रभारी निरीक्षक की मौजूदगी में यह रकम उस व्यक्ति को लौटा दी, जिसका बैंक से लौटते वक्त रुपयों से भरा थैला गिर गया था। व्यक्ति ने सरमन शर्मा का आभार जताया। वहीं क्षेत्र के लोग बुजुर्ग की ईमानदारी की प्रशंसा कर रहे हैं।

विज्ञापन


कस्बा नौहझील में सोमवार शाम पांच बजे जनता इंटर कॉलेज के समीप बुजुर्ग सरमन शर्मा अपनी किराना की दुकान पर बैठे थे। तभी उन्हें सड़क पर एक थैला पड़ा दिखा। वह थैले को उठाकर घर ले आए। उसमें पांच लाख रुपये व एक नारियल रखा था। सरमन ने बताया कि थैले में रुपये देखकर वह बहुत चिंतित हो गए। सोचने लगे कि पता नहीं यह थैला और रुपये किसके हैं ? रात में थैला अपने पास ही रख कर सो गए। 

विज्ञापन

बैंक से लौटते समय गिर गई थी रकम 

मंगलवार की सुबह थाना नौहझील पुलिस को उन्होंने थैले समेत रकम सौंप दी। यह रकम गांव मुसमुना निवासी सतीश सिंह की थी। वह सोमवार को बैंक से पांच लाख रुपये निकाल कर गांव लौट रहे थे। बाइक से उनका रुपयों से भरा थैला रास्ते में कहीं गिर गया। सतीश परिजनों के साथ सोमवार रात से ही रुपयों की तलाश कर रहे थे। रुपयों की तलाश में वह थाने पहुंचे, जहां सरमन शर्मा पहले ही पहुंच चुके थे। जब सतीश को पता चला कि रुपयों से भरा उनका थैला मिल गया है। थाना प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह भाटी और एसआई आदेश सिंह की मौजूदगी में सरमन शर्मा ने पांच लाख रुपये से भरा थैला सतीश को लौटा दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed