{"_id":"62d1a598a4de857bbc29f045","slug":"old-man-dies-due-to-uncontrolled-car-collision-car-falls-into-a-ravine-kasganj-news-agr540181980","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित कार की टक्कर से वृद्ध की मौत, कार खड्ड में गिरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनियंत्रित कार की टक्कर से वृद्ध की मौत, कार खड्ड में गिरी
विज्ञापन
कासगंज के सलेमपुर मार्ग पर नौरथा नहर के समीप कार की टक्कर से मृत वृद्ध बालिस्टर का फाइल फोटो।
- फोटो : KASGANJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। सलेमपुर मार्ग पर एक अनियंत्रित कार राहगीर वृद्ध को टक्कर मारती हुई सड़क किनारे खड्ड में जा गिरी। इससे वृद्ध की मौत हो गई। कार में सवार लोग मौके से भाग गए। हादसा सलेमपुर मार्ग पर नौरथा नहर पुल के समीप हुआ। वृद्ध अपनी नातिन को दवा दिलाने के लिए बदनपुर ले जा रहा थे। पुलिस ने कार को कब्जे में लिया है।
हादसे में मौत का शिकार बालिस्टर सिंह (65) निवासी नौरथा हुए। बृहस्पतिवार की रात लगभग साढ़े दस बजे बालिस्टर अपनी नातिन को दवा दिलाने के लिए बदनपुर ले जा रहे थे। जब वह नौरथा पुल के समीप पहुंचे तो कासगंज की ओर से जा रही कार ने उनमें पीछे से टक्कर मार दी। इससे कार सड़क किनारे खड्ड में गिर गई। उसमें सवार लोग मौके से भाग गए।
घटना की जानकारी पर ग्रामीण और पुलिस मौके पर पहुंच गए। सूचना पाकर परिवारीजन भी मौके पर पहुंच गए। कोतवाली प्रभारी रमेशचंद्र भारद्वाज ने बताया कि वृद्ध के शव का पोस्टमार्टम कराया है। कार को कब्जे में लिया गया है। अभी मामले में तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।