{"_id":"63773b23c5500e2517690954","slug":"old-man-dies-and-two-girls-injured-due-to-vehicle-collision-on-rambagh-flyover-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: रामबाग फ्लाईओवर पर दर्दनाक हादसा, एक्टिवा सवार बुजुर्ग की मौत, दो युवतियां घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: रामबाग फ्लाईओवर पर दर्दनाक हादसा, एक्टिवा सवार बुजुर्ग की मौत, दो युवतियां घायल
Fri, 18 Nov 2022 01:28 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 18 Nov 2022 01:28 PM IST
सार
रामबाग फ्लाईओवर पर अज्ञात वाहन ने पीछे से एक्टिवार को टक्कर मार दी। जिससे एक्टिवा सवार बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि दो युवतियां घायल हो गईं।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जुटी लोगों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के एत्माद्दौला क्षेत्र में रामबाग फ्लाई ओवर पर शुक्रवाक दोपहर को दर्दनाक हादसा हो गया। तेज रफ्तार वाहन ने एक्टिवा को चपेट में ले लिया, जिससे एक्टिवा पर सवार एक वृद्ध की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दो युवतियां घायल हो गईं। पुलिस ने उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
रामबाग फ्लाईओवर पर दोपहर 12 बजे के करीब एक एक्टिवा पर दो युवती और व्यक्ति भगवान टॉकीज की तरफ जा रहे थे। तभी पीछे से एक वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद एक्टिवा अनियंत्रित हो गई। वह एक वाहन चपेट में आ गई, जिसके बाद एक्टिवा गिर पड़ी।
विज्ञापन
हादसे में एक्टिवा सवार वृद्ध की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दोनों युवतियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। पुलिस ने बताया कि मृतक बल्केश्वर के निवासी है। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए भेज दिया। हादसे के बाद जाम लग गया। पुलिस ने किसी तरह यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से चालू कराया।
विज्ञापन