फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   old man died on the gate of bankebihari temple

ठाकुर बांकेबिहारी के दर पर वृद्ध ने दम तोड़ा

Tue, 04 Jul 2017 10:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला वृंदावन (मथुरा)
ब्यूरो/अमर उजाला वृंदावन (मथुरा) Updated Tue, 04 Jul 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
old man died on the gate of bankebihari temple
वृद्ध ने तोड़ा दम - फोटो : अमर उजाला
देवशयनी एकादशी पर बांकेबिहारी महाराज के दर्शन करने आए वृद्ध मंदिर के गेट नंबर तीन पर गिर पड़े। मंदिर के कर्मचारियों ने उनको लेकर पास के हास्पिटल में पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया। अभी मौत के कारण के बारे में कुछ कहा नहीं जा रहा है। पुलिस को जेब से उच्च रक्तचाप और दिल की बीमारी से संबंधित दवाइयां मिलीं। पुलिस ने परिवारीजनों को इत्तला दी है।
विज्ञापन


मृतक मूलचंद्र दुबे (75) औरैया के ओम नगर के निवासी थे। मंगलवार की सुबह वो अपने एक परिचित के साथ मथुरा पहुंचे थे। उनके साथी गोवर्धन चले गए जबकि मूलचंद्र बांकेबिहारी के दर्शन के लिए वृंदावन आ गए। दोपहर करीब 12 बजे बांकेबिहारी मंदिर के गेट नंबर 3 पर वो अचानक गिर पड़े। 
विज्ञापन


मंदिर कर्मचारी विजय, कुमर सेन और नीरजा ने उन्हें संभाला। उनके मुंह पर पानी डाला। कोई हरकत न होने पर सुरक्षाकर्मी मूलचंद्र को बड़ी हवेली स्थित ब्रजसेवा समिति टीबी सेनेटोरियम के औषधालय ले गए। यहां डॉ बीरी सिंह ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस को उनकी जेब से ब्लडप्रेशर और दिल की बीमारी से संबंधित दवाएं मिलीं। मोबाइल में मिले नंबरों पर फोन कर उनकी बेटी माधुरी और बेटे मुकेश को जानकारी दी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार मुकेश ने बताया कि दिसंबर में मां की मौत के बाद से पिताजी की तबियत ठीक नहीं चल रही थी। उनका एक भाई दहेज उत्पीड़न के मामले में इटावा जेल में है, इससे भी पिताजी परेशान थे। ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर के प्रबंधक मुनीष शर्मा ने कहा कि एकादशी पर मंदिर में इतनी भीड़ नहीं थी। वृद्ध ब्लडप्रेशर के मरीज बताए गए हैं। 

सरकारी अस्पताल में मानवता हुई शर्मसार

old man died on the gate of bankebihari temple
डेमो - फोटो : demo pic
वृद्ध का शव तीन घंटे से अधिक समय तक सौ शैया संयुक्त जिला चिकित्सालय परिसर में खुले में ई-रिक्शा में पड़ा रहा। अस्पताल प्रशासन ने शव को मुर्दाघर में रखने से मना कर दिया था। मंदिर के कर्मचारियों और पुलिसकर्मियों ने लिखित में घटनाक्रम बताया लेकिन अस्पताल प्रशासन नहीं माना।  बाद में शव को परिक्रमा मार्ग रमणरेती स्थित भक्तिवेदांत हॉस्पिटल के मुर्दाघर में रखवाया गया। अस्पताल के सीएमएस डॉ. एके मजूमदार का कहना रहा कि वह लखनऊ बैठक में शामिल होने गए हैं। अगर ऐसा हुआ है तो गलत है, वह वृंदावन पहुंचकर मामले की जांच कराएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed