{"_id":"6865f4b8cfa2bdcfc809739a","slug":"old-man-crossing-the-road-was-crushed-by-a-speeding-truck-2025-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: सड़क पार कर रहे बुजुर्ग पर मौत का झपट्टा, एक पल में हुआ ऐसा हादसा...चली गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: सड़क पार कर रहे बुजुर्ग पर मौत का झपट्टा, एक पल में हुआ ऐसा हादसा...चली गई जान
Thu, 03 Jul 2025 08:40 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 03 Jul 2025 08:40 AM IST
सार
सड़क पार कर रहे बुजुर्ग पर मौत ने झपट्टा मारा। ट्रक ने उनको कुचल दिया। गंभीर घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के रामबाग चौराहे पर सड़क पार कर रहे बुजुर्ग को तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया। वह गंभीर रूप से घायल हो गए। चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बुजुर्ग को इलाज के लिए एसएन इमरजेंसी में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ट्रक और चालक की तलाश में जुटी है।
थाना मलपुरा क्षेत्र के नगला धनी निवासी अशोक कुमार (65) जूता कारीगर थे। उनके बेटे वीरेंद्र ने बताया कि मंगलवार को उनके पिता दोस्त के घर जाने की बोलकर निकले थे। शाम करीब 7:15 बजे एत्माद्दौला थाना क्षेत्र में रामबाग चौराहे पर सड़क पार करते समय तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक ने उन्हें रौंद दिया। वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
चालक ट्रक लेकर भाग गया। पुलिस ने राहगीरों की मदद से घायल अवस्था में उन्हें एसएन इमरजेंसी भेजा। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ट्रक और चालक की तलाश के लिए सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है।