फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Old man commits suicide by jumping into canal due to family feud

बेटे की हरकतों से परेशान वृद्ध: चारपाई से उठकर 20 किमी दूर चला पैदल, फिर नहर में लगा दी छलांग; मौत

Tue, 19 Dec 2023 09:58 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 19 Dec 2023 09:58 PM IST
सार

शराबी बेटा आए दिन घर में झगड़ा करता रहता था। इसी वजह से तंग बुजुर्ग पिता ने जान दे दी। सुबह-सुबह चारपाई से उठकर बुजुर्ग पिता 20 किमी पैदल चलकर नहर तक पहुंचा। यहां नहर में छलांग लगाकर जान दे दी।
 

विज्ञापन
Old man commits suicide by jumping into canal due to family feud
नहर में लगाई छलांग - फोटो : शारदा नहर में कटान पीड़ित युवक ने लगाई छलांग

विस्तार

एटा कोतवाली देहात क्षेत्र स्थित गांव जाबड़ा स्थित हजारा नहर पुल से कूद कर वृद्ध ने आत्महत्या कर ली। गृह कलह के चलते सुबह छह बजे ही चारपाई से उठे, वैसे ही जान देने के लिए निकल पड़े और करीब 20 किमी पैदल चलने के बाद नहर में छलांग लगा दी। जब तक निकाला गया तब तक सांसें थम चुकी थी।
विज्ञापन


थाना रिजोर क्षेत्र के गांव नगला बाचा निवासी कृष्णपाल सिंह (65) ने आत्महत्या की है। भतीजे मनीष कुमार ने बताया कि छोटा बेटा शराब पीने का आदी है, इसकी वजह से घर में आए दिन झगड़ा फसाद पैदा करता था। सोमवार की शाम भी शराब पीकर आया और घर पर काफी कहासुनी पिता से हुई थी। शाम को सभी लोग खाना पीना खाने के बाद सो गए थे। 
विज्ञापन


बताया कि मंगलवार की सुबह करीब छह बजे चारपाई से उठे और शौच जाने की बात कहकर घर से निकले थे। इसके बाद काफी देर तक नहीं लौटे तो तलाश किया गया तब बताया कि सड़क के रास्ता एटा की ओर गए हैं। इसके बाद ढूंढने के लिए निकले लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में पता चला कि एक बुजुर्ग नहर में मिले हैं, इसके बाद पोस्टमार्टम करीब 10 बजे आए तब पहचान की गई। प्रभारी निरीक्षक नित्यानंद पांडेय ने बताया कि वृद्ध ने गृह कलह के चलते ही नहर में कूद कर आत्महत्या की है। परिजन ने भी ऐसा ही बताया है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन के सुपुर्द कर दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed