फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   old man and dhaba worker died due to heat stroke  and glass merchant died after falling from train In Agra

Agra: लू लगने से वृद्ध और ढाबा कर्मी... तो ट्रेन से गिरकर कांच व्यापारी की मौत, घरों में मची चीख पुकार

Wed, 19 Jun 2024 11:00 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 19 Jun 2024 11:00 AM IST
सार

ताजनगरी में लू लगने से वृद्ध और ढाबा कर्मी की मौत हो गई। वहीं ट्रेन से गिरकर कांच व्यापारी ने दम तोड़ दिया। खबर मिली तो घरों में चीख पुकार मच गई। 

विज्ञापन
old man and dhaba worker died due to heat stroke  and glass merchant died after falling from train In Agra
लू लगने से वृद्ध और ढाबा कर्मी की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में मंगलवार को लू लगने से दो और लोगों की मौत हो गई। वृद्ध किसान का शव बिहारीपुर रोड पर हनुमान मंदिर के किनारे मिला। वहीं ढाबा कर्मचारी का शव गांव धौर्रा के पास रेलवे लाइन के पास मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजे हैं।

विज्ञापन


एत्मादपुर थाना क्षेत्र के धौर्रा गांव के बाहर रेलवे लाइन किनारे पुलिस को एक व्यक्ति का शव मिला। गांव निवासी गोविंद ने पिता बाबू (40) के रूप में शिनाख्त की। गोविंद ने बताया कि पिता कुबेरपुर पर एक ढाबे पर काम करते थे। सोमवार को दोपहर को काम पर जाने के लिए निकले थे। पुलिस ने बताया कि मृतक के शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं है। लू लगने से मौत होने की आशंका है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


मंगलवार की रात करीब 9 बजे बिहारीपुर रोड पर हनुमान मंदिर के किनारे वृद्ध का शव मिला। उसकी पहचान पचोखरा फिरोजाबाद निवासी वृद्ध दरबारीलाल (75) के रूप में हुई। मृतक के भतीजे भगवान सिंह ने बताया कि सुबह 5 बजे वह एत्मादपुर चौराहे पर उनको आगरा के लिए टेंपो में बैठाकर आया था। वह अपने छोटे भाई को देखने के लिए गए थे। पुलिस ने बताया कि वृद्ध रास्ते मे शौच करने के लिए बैठे थे। इसी दौरान उनकी मौत हो गयी। गर्मी से मौत की आशंका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रेन से गिरकर कांच व्यापारी की मौत

दिल्ली-कानपुर रेलवे ट्रेक पर मंगलवार की सुबह खुर्जा के कांच कारोबारी का शव मितावली के पास रेलवे ट्रैक के किनारे पड़ा मिला। मृतक की जेब से मिले कागजात से उनके परिजन को सूचना दी गई। इस पर मथुरा निवासी सरवन खान ने मृतक की पहचान शरीफ (40) निवासी खुर्जा, बुलंदशहर के रूप में की। सरवन ने बताया कि वह मृतक का बुलंदशहर में कांच का काम है। वह खुर्जा से कानपुर जा रहे थे। पुलिस का कहना है कि संभवत: ट्रेन से गिरने के कारण व्यापारी की मौत हुई है। मृतक के दो बच्चे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed