फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Old currency notes recovered from brother-in-law duo accused of silver fraud.

Agra News: चांदी ठगी के आरोपी जीजा-साले से मिले 10.34 लाख के पुराने नोट

Wed, 30 Sep 2026 02:48 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 30 Sep 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
Old currency notes recovered from brother-in-law duo accused of silver fraud.
पुलिस हिरासत में पुराने नोटों के साथ पकड़े गए ठग अमन और सचिन।पुलिस
आगरा। कारोबारी से 10 किलो चांदी खरीद कर कागज की गड्डी थमाने वाले जीजा-साले को पुलिस ने पकड़ा तो हैरान कर देने वाला मामला सामने आया। आरोपियों की कार से 10.34 लाख रुपये के पुराने नोट (बंद हो चुके 500 के नोट) बरामद हुए हैं। पुलिस अब आरोपियों से इन नोटों के बारे में पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

एसीपी हरीपर्वत बजरंग ने बताया कि इटावा निवासी इरशाद अली न्यू आगरा थाना क्षेत्र में जोया आर्नामेंट के नाम से फर्म संचालित करते हैं। इरशाद से गाजियाबाद के गोविंदपुरम निवासी अमन वर्मा और उसके साले सचिन वर्मा निवासी दिल्ली ने 10 किलो चांदी खरीदी थी। पूर्व में दोनों समय से रुपयों का भुगतान करते थे। इस बार 28 सितंबर को आरोपियों ने पांच सौ रुपयों की दो गड्डियां दीं। इरशाद ने भी उन्हें एक बार देखकर जेब में रख लिया। बाद में देखा तो गड्डियों में आगे-पीछे सिर्फ दो नोट लगे थे बाकी कागज थे।
विज्ञापन


ठगी का एहसास होने पर इरशाद ने आरोपियों से बात की। उन्हें अपनी बातों में लगाकर फिर से आगरा बुलाया। इस पर आरोपी तैयार हो गए। उधर इरशाद ने थाना पुलिस को भी मामले की जानकारी दी। पहले से तैयार पुलिस ने दोनों आरोपियों को भगवान टॉकीज चौराहे से धर दबोचा। इस दौरान पुलिस ने आरोपियों की कार की तलाशी ली तो उसकी डिकी में 10.34 लाख रुपये के अप्रचलित 500 और 2000 के नोट बरामद हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरियाणा से खरीदे पुराने नोट
आरोपियों ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि हरियाणा में जो लोग नोटबंदी के दौरान अपने रुपये नहीं बदलवा पाए थे, ये उनके रुपये हैं। उन्होंने ये नोट फरीदाबाद निवासी उनके साथी हरेंद्र और अनस से 300 रुपये प्रति एक हजार के पुराने नोट के हिसाब से लिए थे। पुलिस अब इस मामले में जांच पड़ताल कर रही है।



आरोपियों के पास से कार, दो मोबाइल, आधार कार्ड, डेबिट कार्ड, चार हजार रुपये और बंद हो चुके 10.34 लाख के पुराने नोट बरामद हुए हैं। दोनों को न्यायालय ने जेल भेजा है। वांछित आरोपियों की तलाश की जा रही है।
- बजरंग, एसीपी हरीपर्वत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed