{"_id":"69e852fbee121875e0060e5e","slug":"old-age-pension-setback-20-000-applicants-asked-to-reapply-as-aadhaar-no-longer-valid-2026-04-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वृद्धों की पेंशन पर संकट: आधार कार्ड ने बढ़ा दी मुसीबत,20 हजार पेंशनरों को फिर करना होगा आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वृद्धों की पेंशन पर संकट: आधार कार्ड ने बढ़ा दी मुसीबत,20 हजार पेंशनरों को फिर करना होगा आवेदन
Wed, 22 Apr 2026 10:17 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Wed, 22 Apr 2026 10:17 AM IST
सार
आगरा में वृद्धावस्था पेंशन के करीब 20 हजार आवेदकों को अब आधार कार्ड के बजाय शैक्षणिक या परिवार रजिस्टर से सत्यापन कर फिर से आवेदन करना होगा। इस बदलाव से बुजुर्गों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और विभाग में लगातार शिकायतें पहुंच रही हैं।
विज्ञापन
वृद्धावस्था पेंशन।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वृद्धावस्था पेंशन के लिए पिछले दो वर्षों में आवेदन करने वाले करीब 20 हजार पेंशनरों के लिए परेशानी खड़ी हो गई है। उन्हें फिर से आवेदन करना होगा। इस योजना का लाभ लेने के लिए शैक्षणिक प्रमाण पत्र और परिवार रजिस्टर से उम्र का सत्यापन मान्य होगा। क्योंकि जन्मतिथि के सत्यापन के लिए आधार कार्ड को माना नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विकास भवन में समाज कल्याण विभाग के कार्यालय में अनेक बुजुर्ग पेंशन की समस्याओं के समाधान के लिए आ रहे हैं। उनसे शैक्षणिक प्रमाण पत्र और परिवार रजिस्टर की कॉपी मांगी जा रही है। इसके साथ ही उनसे कहा जा रहा है कि फिर से आवेदन करें। नरायच से आए रमेश चंद्र ने बताया कि उन्होंने पिछली साल आवेदन किया था। पेंशन नहीं आई है। कारण जानने के लिए आया तो विभाग के कर्मियों ने बताया कि आधार कार्ड से सत्यापन नहीं होगा। वह फिर से आवेदन करें और अपने शैक्षणिक प्रमाण पत्र सत्यापन के लिए लगाएं। अगर वह नहीं है तो परिवार रजिस्टर की सत्यापन कॉपी लाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
दो महीने हो गए आवेदन को, फिर भी मांग रहे कागज
धनौली से आए राम बदन सिंह ने बताया कि उनके आवेदन को दो महीने हो गए हैं। अभी तक पेंशन नहीं आई है। यहां विभाग में पूछा तो बोल रहे हैं फिर से आवेदन करना होगा। अपने पढ़ाई के कागज लगाना। आधार कार्ड से पेंशन नहीं आएगी।
धनौली से आए राम बदन सिंह ने बताया कि उनके आवेदन को दो महीने हो गए हैं। अभी तक पेंशन नहीं आई है। यहां विभाग में पूछा तो बोल रहे हैं फिर से आवेदन करना होगा। अपने पढ़ाई के कागज लगाना। आधार कार्ड से पेंशन नहीं आएगी।
समाज कल्याण अधिकारी विजय लक्ष्मी ने बताया कि अब वृद्धावस्था पेंशन के लिए आधार कार्ड को मान्य नहीं किया जा रहा है। जिनके आवेदन दो साल में हुए हैं उनकी जन्मतिथि का सत्यापन शैक्षणिक प्रमाण पत्र या परिवार रजिस्टर की सत्यापित कॉपी से होगा।