फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   old age home men beat the coronavirus with strict discipline in etah

#LadengeCoronaSe: एटा के वृद्धाश्रम में बुजुर्गों ने कड़े अनुशासन से दी वायरस को मात

Tue, 18 May 2021 12:15 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 18 May 2021 12:15 PM IST
सार

दूसरी लहर में कोरोना संक्रमण से कोई स्थान अछूता नहीं रहा, लेकिन एटा के वृद्धाश्रम में बरते जा रहे कड़े अनुशासन से बुजुर्गों ने वायरस को मात दी है। 

विज्ञापन
old age home men beat the coronavirus with strict discipline in etah
वृद्धाश्रम में भाप लेते बुजुर्ग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना वायरस की दूसरी लहर में एटा जिले में भी संक्रमण तेजी से फैल रहा है। हर आयुवर्ग के लोग वायरस की चपेट में आ रहे हैं। शहर के वृद्धाश्रम में रहने वाले कई बुजुर्ग भी संक्रमित हो गए थे। उन्होंने चिकित्सीय सलाह और कड़े नियमों को पालन कर कोरोना को हराया। 

विज्ञापन


फरवरी में कासगंज रोड स्थित राजकीय वृद्धाश्रम में 10 वृद्ध कोरोना संक्रमित हो गए थे। उम्र का यह पड़ाव और शारीरिक दुर्बलता को देखते हुए सभी लोग उन्हें लेकर चिंतित थे। उन्हें बागवाला के कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया। 
विज्ञापन


वृद्धाश्रम के हैं कड़े नियम 
इलाज और दवा के साथ ही उनकी मानसिक मजबूती ने वायरस को मार भगाया। कोई 14 तो कोई 21 दिन बाद वापस वृद्धाश्रम पहुंच गया। इसके बाद से वृद्धाश्रम में नियम तय कर दिए गए। नए निराश्रितों का प्रवेश रोक दिया गया। वर्तमान में यहां 27 पुरुष और 8 महिला बुजुर्ग आश्रित हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वार्डन काजल श्रीवास्तव ने बताया कि वृद्धाश्रम में सभी बुजुर्गों को सुबह योगाभ्यास कराया जाता है। दिन में एक बार आयुर्वेदिक काढ़ा दिया जाता है। रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए स्वास्थ्य विभाग के आयुर्वेद और होम्योपैथी चिकित्सकों की ओर से दवाएं उपलब्ध कराई गई हैं। 

दिन में तीन-चार बार भाप दिलाई जाती है। सामाजिक दूरी, मास्क और हाथों की सफाई का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। आश्रित सूरजपाल और ओमनम देव ने बताया कि न तो हम लोग बाहर जा रहे हैं और न ही बाहर का कोई व्यक्ति अंदर आ रहा है। ऐसे में संक्रमण के आने की गुंजाइश न के बराबर है।

क्वारंटीन रूम का नहीं हुआ प्रयोग
किसी तरह की विपरीत परिस्थिति के लिए यहां क्वारंटीन रूम बनाया गया है। ताकि किसी व्यक्ति में लक्षण नजर आने पर उसे अन्य लोगों से अलग कर दिया जाए, लेकिन अभी तक इसके प्रयोग की जरूरत नहीं पड़ी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed