फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Ola driver assaulted miscreants looted car and mobile booked from New Delhi

Agra Crime: ओला ड्राइवर के साथ मारपीट, कार और मोबाइल लूट ले गए बदमाश, नई दिल्ली से की थी बुकिंग

Thu, 24 Nov 2022 05:51 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 24 Nov 2022 05:51 PM IST
सार

कार चालक के हाथ पैर बांधकर सड़क किनारे खेत में फेंक दिया। इसके बाद बदमाश कार और ड्राइवर का मोबाइल लूटकर फरार हो गए।

विज्ञापन
Ola driver assaulted miscreants looted car and mobile booked from New Delhi
लूट - फोटो : Social Media

विस्तार

आगरा के थाना अछनेरा में बदमाशों ने ओला ड्राइवर से मारपीट कर कार और मोबाइल लूट लिया। उसके हाथ-पैर बांधकर सड़क किनारे खेत में फेंका और मौके से फरार हो गए। काफी देर बाद उसने खुद को मुक्त किया और पास में ही स्थित एक मंदिर के पुजारी के पास पहुंचा। पुजारी की मदद से पीड़ित ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। 

विज्ञापन


जनपद महोबा के जैतपुर तहसील कुल पहाड़ निवासी राज यादव पुत्र सुरेश यादव अपने जीजा की ओला स्विफ्ट कार पर चालक है। बुधवार शाम को नई दिल्ली के अजमेरी गेट पर तीन अज्ञात व्यक्तियों ने उसकी कार को बुक किया था। इसके बाद भरतपुर मार्ग की लोकेशन दी।  राज यादव तीनों व्यक्तियों को कार से लेकर गंतव्य के लिए रवाना हो गया। यमुना एक्सप्रेसवे से होकर मथुरा होते हुए न्यू दक्षिणी बाईपास पर आकर स्विफ्ट कार अछनेरा से भरतपुर मार्ग पर आ गई। 
विज्ञापन


अछनेरा कस्बे से होकर कार चिकसाना बॉर्डर तक पहुंच गयी। इसी दौरान कार सवारों ने बहानेबाजी शुरू करते कहा कि गलत रास्ते पर आ गए हैं। वहां से वापिस कार अछनेरा मार्ग की तरफ चल दी। शंकर कोल्ड स्टोरेज के समीप कार को रुकवाकर लघुशंका के लिए वे उतर गए। इसी दौरान कार सवार एक बदमाश ने राज यादव को बुला लिया और पीछे से अन्य दो बदमाशों ने पकड़कर तौलिया और गमछे से बांध दिया। जेब में रखे दो मोबाइलों को निकालने के बाद गाड़ी को अपने कब्जे में ले लिया।  ड्राइवर राज यादव को सड़क किनारे खेतों में पटककर बदमाश मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - Agra: कलक्ट्रेट में डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के खिलाफ लगे मुर्दाबाद के नारे, सविता समाज ने किया प्रदर्शन

मन्दिर पहुंचकर पुजारी से मांगी मदद

बदमाशों के फरार होने के बाद राज यादव ने किसी तरह अपने बंधनों को खोला। पास में ही स्थित मन्दिर के पुजारी के पास जाकर उनके फोन से 112 पीआरवी को सूचना दी। इधर घटना की सूचना पर थाना पुलिस ने घटनास्थल पर दौड़ लगा दी। राज यादव से घटना की जानकारी लेने के बाद आसपास के इलाकों में छानबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा।

खुलासे के लिए गठित की गईं दो टीम 

थानाध्यक्ष अछनेरा अनुराग शर्मा ने बताया कि पीड़ित स्विफ्ट कार चालक से तहरीर लेने के उपरांत अभियोग पंजीकृत कर लिया है। सम्बन्धित स्थानों के सीसीटीवी फुटेज चेक किए जा रहे हैं। घटना के खुलासे के लिए दो टीमें गठित की गई हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed