{"_id":"5e7504cb8ebc3e768e089966","slug":"ojom-kund-mainpuri-news-agr434779538","type":"story","status":"publish","title_hn":"अजोम कुंड की खुदाई में निकली प्राचीन मूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अजोम कुंड की खुदाई में निकली प्राचीन मूर्ति
विज्ञापन
20एमएनपी-35-औंछा के अजोम कुंड में खुदाई के दौरान निकलीं प्राचीन प्रतिमाएं
- फोटो : MAINPURI
औंछा (मैनपुरी)। अजोम कुंड की खोदाई के दौरान शुक्रवार को एक प्राचीन मूर्ति और एक नंदी की मूर्ति निकलने के बाद ग्रामीणों का हुजूम जमा हो गया। क्षेत्र में पहले भी कई प्राचीन देव प्रतिमाएं खोदाई के दौरान मिलती रहीं हैं।
औंछा क्षेत्र 88 हजार ऋषि मुनियों की तपोस्थली के रूप में जाना जाता है। यहां च्यवन ऋषि आश्रम, अजोम कुंड व कई ऋषि मुनियों के टीले श्रद्धा का केंद्र हैं। शुक्रवार को च्यवन ऋषि मंदिर के पीछे अजोम कुंड की खोदाई चल रही थी। तभी वहां एक प्राचीन मूर्ति व एक नंदी की प्रतिमा निकली। जानकारी होने के बाद वहां ग्रामीणों का हुजूम जमा हो गया। सूचना मिलने के बाद एसडीएम घिरोर अनिल कटियार प्रशासनिक अमले के साथ मौके पर जांच करने पहुंचे।
--------
भगवान हरिहर की मूर्ति हो चुकी चोरी
औंछा क्षेत्र में खोदाई के दौरान कई बार बेशकीमती मूर्तियां निकली हैं। एक बार तो 13 फीट का नरकंकाल निकला था। वनकटी आश्रम के पास 10वीं शताब्दी की भगवान हरिहर की प्राचीन मूर्ति निकली थी। जिसे चोरी कर लिया गया था। अभी तक पुलिस मूर्ति व चोरों का कोई पता नहीं लगा सकी है। क्षेत्र में च्यवन ऋषि, श्रंगी ऋषि, वनकटी, व्यास आश्रम, लाल टीला आदि कई ऐसे स्थान हैं जहां ऋषि मुनियों के मिट्टी के टीले दिखाई देते हैं।