{"_id":"5ceb65d5bdec22076e31b441","slug":"oil-mafia-manoj-goyal-s-assets-will-be-seized-in-agra-and-firozabad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मनोज गोयल की 18 चल-अचल संपत्तियां होंगी जब्त, रिफाइनरी से चुराया था 100 करोड़ का तेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनोज गोयल की 18 चल-अचल संपत्तियां होंगी जब्त, रिफाइनरी से चुराया था 100 करोड़ का तेल
Mon, 27 May 2019 09:52 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 27 May 2019 09:52 AM IST
विज्ञापन
लाल घेरे में तेल माफिया मनोज गोयल (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा और फिरोजाबाद जनपद में तेल माफिया मनोज गोयल की 18 चल और अचल संपत्तियां जब्त की जाएंगी। ये संपत्तियां तेल चोरी के अवैध कारोबार से खरीदना माना गया है। मथुरा एसएसपी ने आगरा और फिरोजाबाद डीएम को कार्रवाई के लिए पत्र लिखा है।
थाना हाईवे के रामकृष्णपुरम में रिफाइनरी की जालंधर पाइप लाइन में बाल्व लगाकर 100 करोड़ की तेल चोरी का खुलासा 18 फरवरी 2017 को हुआ था। इसे आगरा के नेहरू नगर, हरीपर्वत तेल माफिया निवासी मनोज गोयल पुत्र घूरेलाल कर रहा था।
पुलिस ने तेल माफिया और उसके गुर्गों को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया। पुलिस ने तेल चोरी की संगीन धाराएं लगाकर गैंगस्टर में भी कार्रवाई की। तेल चोरी के अवैध कारोबार से तेल माफिया मनोज गोयल ने अपनी पत्नी रुचि गोयल के नाम से चल-अचल संपत्तियां अर्जित कीं।

एसएसपी ने लिखा पत्र
थाना हाईवे प्रभारी निरीक्षक नितिन कसाना की एसएसपी को भेजी गई रिपोर्ट में 18 चल-अचल संपत्तियां फिरोजाबाद के टूंडला और आगरा में पाई गईं हैं। इस पर एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने आगरा और फिरोजाबाद डीएम को इन संपत्तियों को जब्त करने के लिए पत्र लिखा है। एसएसपी के इस कदम से तेल माफिया और उसके गुर्गों में खलबली मच गई है।
इंडियन ऑयल ने माना 2015 से हो रही थी तेल चोरी
इंडियन ऑयल कारपोरेशन लिमिटेड उत्तरी क्षेत्र पाइप लाइन मथुरा पंप स्टेशन के मुख्य प्रचालन प्रबंधक ने भी 31 अक्तूबर 2015 से तेल चोरी होना माना है। ऐसा हाईवे पुलिस को 31 जनवरी-2019 में प्रबंधक ने लिखकर भी दिया है।
100 करोड़ की तेल चोरी का खुलासा 18 फरवरी 2017 को हुआ था। इससे साफ होता है कि करीब डेढ़ साल से तेल माफिया अपने गुर्गों के संग मिलकर रिफाइनरी की जालंधर पाइप लाइन में सेंध लगाकर चोरी की वारदात को अंजाम दे रहा था।