फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   OHE line breakdown in Farah wheels of trains stopped on the track many vehicles stuck

Mathura: फरह में ओएचई लाइन ब्रेकडाउन, ट्रैक पर थमे ट्रेनों के पहिये; कई गाड़ियां फंसी

Tue, 24 Sep 2024 11:50 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 24 Sep 2024 11:50 AM IST
सार

मथुरा के फरह में ओएचई लाइन ब्रेकडाउन होने से आगरा-मथुरा ट्रैक पर ट्रेनों की रफ्तार बिगड़ गई। ट्रेन कई घंटे की देरी से गंतव्य स्टेशन तक पहुंची।
 

विज्ञापन
OHE line breakdown in Farah wheels of trains stopped on the track many vehicles stuck
ट्रेन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के फरह क्षेत्र में रेलवे की पुरानी ओएचई लाइन में  ब्रेकडाउन हो गया। इससे आगरा-मथुरा-दिल्ली रूट पर जाने वाली ट्रेनों की रफ्तार थम गई। कई ट्रेनों को बीच रास्ते मे रोका गया। ट्रेनों को एक-एक कर ट्रैक पर आगे निकाला गया। 
विज्ञापन




मंगलवार सुबह आगरा से मथुरा-दिल्ली जाने वाले यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ी।  वजह थी कि फरह क्षेत्र में रेलवे की पुरानी ओएचई लाइन में ब्रेक डाउन हो गया था। इससे ट्रैक पर जाने वाली ट्रेनों की रफ्तार धीमी पड़ गई। ट्रेनें निर्धारित समय की देरी से आगरा पहुंची। आगरा से धीमी रफ्तार में मथुरा की तरफ रवाना हुईं। इस बीच अधिकांश ट्रेनों को फरह से पहले बीच ट्रैक पर रोका गया। 
विज्ञापन


गोआ, पटना कोटा, श्रीधाम, सच खंड, मंगल लक्षद्वीप समेत दर्जन से ज्यादा ट्रेनों करीब आधे घंटे तक कीठम स्टेशन पर रोक गया। सिग्नल क्लीयर हुआ तब कहीं जाकर अप और डाउन ट्रैक आने जाने वाली ट्रेनों पर एक-एक कर आगे बढ़ाया गया। ट्रेनों की लेटलतीफी से यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। बीच रास्ते मे खड़ी ट्रेनों में बैठे यात्री पसीने पसीने होते रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रेनें निर्धारित समय से कई घंटे की देरी से गंतव्य स्टेशन तक पहुंची। स्टेशन पहुंचने के बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली। ओएचई निरीक्षण यान मौके पर पहुंचा है। लाइन को सही करने का काम तेजी से पूरा किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed