फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Offline classes will start from 11 April in Kendriya Hindi Sansthan Agra after two years

केंद्रीय हिंदी संस्थान आगरा: दो साल बाद आज से शुरू होंगी ऑफलाइन कक्षाएं 

Sun, 10 Apr 2022 09:13 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 10 Apr 2022 09:13 PM IST
सार

केंद्रीय हिंदी संस्थान में दो वर्ष बाद फिर विद्यार्थियों की भीड़ नजर आएगी। 226 में से 175 स्वदेशी छात्र-छात्राएं संस्थान में पहुंचे हैं। पाठ्यक्रम पूरा कराने के बाद परीक्षा का कार्यक्रम घोषित किया जाएगा।

विज्ञापन
Offline classes will start from 11 April in Kendriya Hindi Sansthan Agra after two years
केंद्रीय हिंदी संस्थान मार्ग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना महामारी की वजह से केंद्रीय हिंदी संस्थान में दो वर्ष से ऑनलाइन शिक्षण कार्य कराया जा रहा था। 11 अप्रैल से ऑफलाइन कक्षाएं फिर से लगेंगी। 226 में से 175 स्वदेशी छात्र-छात्राएं संस्थान में पहुंच चुके हैं। इनमें 100 छात्राएं और 75 छात्र शामिल हैं। 

विज्ञापन

  
संस्थान के मीडिया समन्वयक केशरी नंदन ने बताया कि सुबह 10 से शाम 03:30 बजे तक कक्षाएं लगाई जाएंगी। पाठ्यक्रम पूरा कराने के बाद ही परीक्षा का कार्यक्रम घोषित किया जाएगा। हिंदी शिक्षण पारंगत व प्रवीण द्वितीय वर्ष और तृतीय वर्ष के सभी छात्र-छात्राओं का शिक्षण अभ्यास 12 अप्रैल से शुरू होगा। 
विज्ञापन


विभागाध्यक्ष प्रो. हरिशंकर की ओर से सूचना जारी कर दी गई है। शिक्षणाभ्यास में सभी पंजीकृत छात्र-छात्राओं की उपस्थिति अनिवार्य की गई है। संस्थान के मीडिया समन्वयक ने बताया कि कोरोना महामारी की वजह से पढ़ाई प्रभावित रही, लेकिन अब कोरोना का असर कम हुआ तो फिर से ऑफलाइन कक्षाएं शुरू की जा रही हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


मीडिया समन्वयक ने बताया कि ऑनलाइन पढ़ाई में कुछ छात्र-छात्राओं को परेशानी आई, इसको देखते हुए 30 फीसदी पाठ्यक्रम चालू सत्र में कम किया गया है। अभी समय है पाठ्यक्रम पूरा करा दिया जाएगा।    

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed