{"_id":"65df6cfb874f82e2dc0f82bb","slug":"officials-are-not-paying-attention-to-pending-demands-mainpuri-news-c-174-1-sagr1039-113487-2024-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: लंबित मांगों पर ध्यान नहीं दे रहे अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: लंबित मांगों पर ध्यान नहीं दे रहे अधिकारी
Wed, 28 Feb 2024 10:57 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Wed, 28 Feb 2024 10:57 PM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। कलेक्ट्रेट के तिकोनिया पार्क में आमरण अनशन पर बैठे भाजपा युवा मोर्चा के जिला मंत्री विक्रम सिंह वैस की पत्नी, मां सहित पुलवामा शहीद रामवकील की पत्नी गीतादेवी भी बरनाहल के मेला मैदान में अपनी मांगों को लेकर अनशन पर बैठ गई। मौके पर पहुंचे दो लेखपालों ने जानकारी जुटाकर जमीन की पैमाइश की है।
भाजपा युवा मोर्चा के जिला मंत्री विक्रम सिंह बैस अपने साथियों के साथ कलेक्ट्रेट के तिकोनिया पार्क पर आमरण अनशन पर बैठे हुए हैं। बुधवार को विक्रम सिंह की पत्नी निर्मला देवी, उनकी मां मिथलेश देवी, पुलवामा शहीद राम वकील की पत्नी गीता देवी क्षेत्र की महिलाओं के साथ बरनाहल के मेला मैदान में मांगों को लेकर अनशन पर बैठ गई।
विक्रम सिंह की पत्नी निर्मला देवी का कहना है कि हमारे पति के साथ मारपीट करने वाले लोगों के खिलाफ मुकदमा होना चाहिए। तभी हम अनशन तोड़ेंगे। शहीद रामवकील की पत्नी गीता देवी का कहना है कि शहीद स्मारक के सामने विजयपाल का खेत है। उनसे हमारा रास्ते को लेकर दो वर्षों से विवाद चल रहा है। रास्ते का विवाद जब तक हल नहीं होगा तब तक अनशन जारी रहेगा। दोपहर बाद लेखपाल गौरव कुमार, दिनेश कुमार ने गांव पहुंचकर खेत की पैमाइश करने के बाद अपनी रिपोर्ट एसडीएम को दे दी है। समाचार लिखे जाने तक महिलाएं मैदान में अनशन पर बैठी हुई थीं।