फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   official action

दो शिक्षामित्र मिले अनुपस्थित, वेतन रोकने के आदेश

Thu, 24 Oct 2019 11:48 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 24 Oct 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
official action
प्राथमिक विद्यालय भोजपुरा का निरीक्षण करते सीडीओ। - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। मुख्य विकास अधिकारी नगेंद्र शर्मा ने गुरुवार को बेसिक शिक्षा विभाग का हाल जानने के लिए परिषदीय विद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें दो शिक्षामित्र अनुपस्थित मिले। उनके वेतन काटने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही उनसे स्पष्टीकरण भी मांगा गया है।
विज्ञापन

वहीं, इस दौरान छात्रों से कई सवाल पूछे गए, लेकिन वे किसी का भी जवाब तक नहीं दे सके। वहीं, बच्चे हिंदी की किताब तक नहीं पढ़ सके। सीडीओ नगेंद्र शर्मा सुबह सवा नौ बजे प्राथमिक विद्यालय भोजपुरा पहुंचे। इस दौरान प्रधानाध्यापक राधा त्रिपाठी मौजूद मिलीं, जबकि शिक्षामित्र राका चौहान और शिल्पा सागर अनुपस्थित मिलीं।
विज्ञापन

प्रधानाध्यापिका ने राका चौहान के अवकाश का प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया, लेकिन वह पंजिका में अंकित नहीं था। इस पर दोनों अनुपस्थित शिक्षामित्रों का वेतन रोकने के साथ ही स्पष्टीकरण मांगने के आदेश सीडीओ ने बीएसए को दिए हैं। विद्यालय में पंजीकृत कुल 91 बच्चों के सापेक्ष केवल 29 बच्चे ही उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला इस पर बीएसए को उपस्थिति बढ़ाने के लिए कार्रवाई करने के साथ ही कृत कार्रवाई से अवगत कराने के लिए निर्देश दिए। जानकारी करने पर पता चला कि विद्यालय के छात्रों को पुस्तकों और बैग का वितरण कर दिया गया है, जबकि जूते-मोजे आने के बाद भी वितरण नहीं हुआ है। इस पर जल्द वितरण कराने के निर्देश दिए।
बच्चों के शैक्षिक स्तर की जांच के लिए सीडीओ ने कक्षा पांच के छात्र मोहित से हिंदी की किताब पढ़वाई। छात्र हिंदी की किताब भी ठीक से नहीं पढ़ सका। इतना ही नहीं गणित के प्रश्नों का भी उत्तर छात्र नहीं दे सका। शिक्षा के बदहाल स्तर पर सीडीओ ने नाराजगी जताई।
मध्याह्न भोजन में खुले मसालों के प्रयोग पर भी सीडीओ ने नाराजगी जताई। वहीं शौचालय में गंदगी मिलने पर सफाई कर्मचारी का वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण प्राप्त कर संस्तुति सहित उपलब्ध कराने के निर्देश ईओ को दिए हैं।
गोशाला के निरीक्षण में अनुपस्थित मिला गोसेवक
मैनपुरी। सीडीओ नगेंद्र शर्मा ने गुरुवार को सुबह साढ़े आठ बजे शहर के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित गोशाला का भी निरीक्षण किया। इस दौरान गोसेवक श्रीप्रताप अनुपस्थित मिला। अधिशासी अधिकारी नगर पालिका से फोन पर संपर्क का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया।

यहां मौजूद पंजिकाओं में न तो पेज संख्या दर्ज थी और न ही वे सत्यापित थीं। इस पर ईओ नगर पालिका को सभी पंजिकाएं सत्यापित करने के आदेश दिए गए। इस दौरान डिप्टी सीवीओ डॉ. धीरेंद्र सिंह तोमर, नोडल अधिकारी गोवंश महेंद्र प्रताप द्विवेदी, सर्वेश कुमार शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed