फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Officers continued to take action, hand pumps were not freed

कार्रवाई का दम भरते रहे अफसर, हैंडपंप नहीं हुए कब्जा मुक्त

Wed, 11 Aug 2021 11:12 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 11 Aug 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Officers continued to take action, hand pumps were not freed
:1एमएनपी-13-बैंक कॉलोनी में हैंडपंप में पड़ी सबमर्सिबल - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। शहर से लेकर देहात तक इंडिया मार्का हैंडपंप आमजन की सहूलियत के लिए लगवाए गए हैं। शहर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों के लोग इन्हीं नलों पर पानी के लिए निर्भर हैं। जिलेभर में बड़ी संख्या में सरकारी नलों पर रसूखदारों का कब्जा है। नगर पालिका के सर्वे के अनुसार अकेले शहरीय क्षेत्र में ही पांच सौ के करीब सरकारी हैंडपंपों का रसूखदार सबमर्सिबल लगवाकर निजी प्रयोग कर रहे हैं। बावजूद इसके आज तक पालिका प्रशासन हैंडपंपों को कब्जा मुक्त नहीं करा सका है। गर्मी की शुरुआत में कब्जों को चिह्नित कराने के साथ ही जल्द ही सबमर्सिबल हटवाने का दावा नगर पालिका प्रशासन की ओर से किया गया था। बुधवार को अमर उजाला की पड़ताल में स्थिति जस की तस नजर आई। स्थिति यह है कि हैंडपंपों से सबमर्सिबल आज तक नहीं हटे हैं। लोग आज भी इन सरकारी नलों का लाभ नहीं ले पा रहे हैं।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला महमूदनगर में आए दिन पानी को लेकर लोगों को परेशान होना पड़ता है। यहां लगे हैंडपंप पर मोहल्ले के एक व्यक्ति का कब्जा है। संबंधित व्यक्ति ने हैंडपंप में सबमर्सिबल लगा रही है और इसका निजी उपयोग कर रहा है। गोपनीय तरीके से तो यहां के लोग शिकायत करते हैं, लेकिन लड़ाई झगड़े की वजह से खुलकर शिकायत भी नहीं कर सकते। अगर नगर पालिका हैंडपंप को कब्जा मुक्त कराती है तो आसपास के लोगों को इसका लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

कचहरी रोड पर दुर्गा मंदिर के पास सड़क किनारे सरकारी हैंडपंप लगा है। इस हैंडपंप में भी सबमर्सिबल पड़ा है। स्थानीय रसूखदार द्वारा इसका निजी प्रयोग किया जा रहा है। राहगीर इस हैंडपंप पर पानी पीना चाहते हैं, लेकिन सबमर्सिबल देखकर वह आगे बढ़ जाते हैं। आसपास के दुकानदार हैंडपंप में करंट आदि की संभावना से चिंतित रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आवास विकास कॉलोनी में उत्तम नर्सिंगहोम के पास लगे सरकारी हैंडपंप पर भी रसूखदार का कब्जा है। इस हैंडपंप का प्रयोग निजी उपयोग में किया जा रहा है। नगर पालिका प्रशास ने इस हैंडपंप पर भी ध्यान नहीं दिया। अगर ध्यान दिया होता तो शायद यह हैंडपंप कब्जा मुक्त होता। मोहल्ले के लोगों ने कई बार सबमर्सिबल निकलवाने की लिए कहा तो बात लड़ाई झगड़े तक पहुंच गई।
शहर की बैंक कॉलोनी में सरकारी हैंडपंप में एक व्यक्ति ने अपने निजी प्रयोग के लिए सबमर्सिबल डाल रखी है। मोहल्ले के अन्य लोगों को इस नल से पानी नहीं मिल पा रहा है। लोग दो सौ मीटर दूर स्थित दूसरे नल से पानी भरने के लिए मजबूर हैं। शिकायत के बाद भी नगर पालिका प्रशासन की ओर से इस ओर ध्यान नहीं दिया गया।

सरकारी नलों पर सबमर्सिबल डालने वालों को पूर्व में चेतावनी दी गई थी। प्रशासनिक अधिकारियों से पुलिस की मदद मांगी गई है। प्रशासनिक सहयोग से ही सबमर्सिबल पर कब्जा करने वालों पर कार्रवाई संभव है। -लालचंद भारती, ईओ नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed