{"_id":"59b95eec4f1c1b19688b4598","slug":"officer-in-agra-blamed-for-child-labour","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"छात्र को घर बुलाकर कराई मसाज, आगरा के इस अधिकारी पर और भी गंभीर आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र को घर बुलाकर कराई मसाज, आगरा के इस अधिकारी पर और भी गंभीर आरोप
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
Updated Thu, 14 Sep 2017 11:43 AM IST
विज्ञापन
मसाज
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा में मलपुरा के इटौरा स्थित राजकीय स्वच्छकार आश्रम पद्धति विद्यालय के हाईस्कूल छात्र ने जिला समाज कल्याण अधिकारी पर मसाज कराने के साथ ही घरेलू कामकाज कराने के गंभीर आरोप लगाए हैं।
पीड़ित छात्र ने डीएम से शिकायत में कहा है कि विद्यालय के शिक्षक शिकायत करने पर उसे चोरी के आरोप में जेल भिजवाने की धमकी रहे हैं। सीडीओ का कहना है कि शिकायत अभी उनके पास नहीं पहुंची है। मिलने पर जांच कराई जाएगी।
आश्रम पद्धति विद्यालय के छात्र ने प्रार्थनापत्र में गत 12 मई 2017 का जिक्र करते हुए कहा है कि विद्यालय के एक शिक्षक के सिर की मालिश की थी। उक्त शिक्षक उसे गाजियाबाद में जिला समाज कल्याण अधिकारी संजीव नयन के फ्लैट पर ले गए।
विज्ञापन
पत्र में आरोप लगाया है कि घर में उक्त अधिकारी उससे मालिश कराते थे। इसके अलावा घरेलू सभी कामकाज कराए जाते थे। उक्त अधिकारी उससे मारपीट करते और भरपेट खाना भी नहीं देते थे। परेशान होकर वह मौका मिलने पर ट्रेन से दिल्ली पहुंचा, जहां से आगरा कैंट पहुंच गया।
आरोप है कि उससे एक माह तीन दिन काम कराया गया। इसकी शिकायत उसने विद्यालय के प्रिंसिपल से की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। यही नहीं उसे चोरी के आरोप में जेल भेजने की धमकी तक दी गई। छात्र ने डीएम से शिकायत की है।

बहकावे में की गई शिकायत
मामले में जिला समाज कल्याण अधिकारी संजीव नयन मिश्र का कहना है कि फिलहाल आश्रम पद्धति विद्यालय का चार्ज मुझ पर नहीं है। वह छात्र किसी के बहकावे में आकर शिकायत कर रहा है। मैंने इस विद्यालय के मैस ठेकेदार का भुगतान रोका था। संभवत: उसने ही शिकायत करवाई होगी।
अधिकारी का कहना है कि मैं गोरखपुर का रहने वाला हूं। गाजियाबाद में मेरा कोई घर नहीं है। आगरा के मुख्य विकास अधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ का कहना है कि अभी तक मेरे संज्ञान में ऐसी कोई शिकायत नहीं आई है। अगर जिलाधिकारी के यहां से शिकायत आएगी तो उसकी जांच करवाई जाएगी। इसके बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।