फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   officer in agra blamed for child labour

छात्र को घर बुलाकर कराई मसाज, आगरा के इस अधिकारी पर और भी गंभीर आरोप

Thu, 14 Sep 2017 11:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा Updated Thu, 14 Sep 2017 11:43 AM IST
विज्ञापन
officer in agra blamed for child labour
मसाज - फोटो : Demo Pic
आगरा में मलपुरा के इटौरा स्थित राजकीय स्वच्छकार आश्रम पद्धति विद्यालय के हाईस्कूल छात्र ने जिला समाज कल्याण अधिकारी पर मसाज कराने के साथ ही घरेलू कामकाज कराने के गंभीर आरोप लगाए हैं। 
विज्ञापन


पीड़ित छात्र ने डीएम से शिकायत में कहा है कि विद्यालय के शिक्षक शिकायत करने पर उसे चोरी के आरोप में जेल भिजवाने की धमकी रहे हैं। सीडीओ का कहना है कि शिकायत अभी उनके पास नहीं पहुंची है। मिलने पर जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन


आश्रम पद्धति विद्यालय के छात्र ने प्रार्थनापत्र में गत 12 मई 2017 का जिक्र करते हुए कहा है कि विद्यालय के एक शिक्षक के सिर की मालिश की थी। उक्त शिक्षक उसे गाजियाबाद में जिला समाज कल्याण अधिकारी संजीव नयन के फ्लैट पर ले गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्र में आरोप लगाया है कि घर में उक्त अधिकारी उससे मालिश कराते थे। इसके अलावा घरेलू सभी कामकाज कराए जाते थे। उक्त अधिकारी उससे मारपीट करते और भरपेट खाना भी नहीं देते थे। परेशान होकर वह मौका मिलने पर ट्रेन से दिल्ली पहुंचा, जहां से आगरा कैंट पहुंच गया। 

आरोप है कि उससे एक माह तीन दिन काम कराया गया। इसकी शिकायत उसने विद्यालय के प्रिंसिपल से की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। यही नहीं उसे चोरी के आरोप में जेल भेजने की धमकी तक दी गई। छात्र ने डीएम से शिकायत की है। 

बहकावे में की गई शिकायत

मामले में जिला समाज कल्याण ‌अधिकारी संजीव नयन मिश्र का कहना है कि फिलहाल आश्रम पद्धति विद्यालय का चार्ज मुझ पर नहीं है। वह छात्र किसी के बहकावे में आकर शिकायत कर रहा है। मैंने इस विद्यालय के मैस ठेकेदार का भुगतान रोका था। संभवत: उसने ही शिकायत करवाई होगी।

अधिकारी का कहना है कि मैं गोरखपुर का रहने वाला हूं। गाजियाबाद में मेरा कोई घर नहीं है। आगरा के मुख्य विकास अधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ का कहना है कि अभी तक मेरे संज्ञान में ऐसी कोई शिकायत नहीं आई है। अगर जिलाधिकारी के यहां से शिकायत आएगी तो उसकी जांच करवाई जाएगी। इसके बाद ही कुछ कहा जा सकेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed