{"_id":"66f69a3ab8d8e652b80f5668","slug":"office-assistant-suspended-for-making-fake-letter-kasganj-news-c-175-1-sagr1032-121494-2024-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: फर्जी लेटर बनाने पर कार्यालय सहायक निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: फर्जी लेटर बनाने पर कार्यालय सहायक निलंबित
Fri, 27 Sep 2024 05:12 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Fri, 27 Sep 2024 05:12 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। अमांपुर विकास क्षेत्र की कार्यालय सहायक ने विभागीय कार्रवाई से मुक्ति का फर्जी प्रमाणपत्र तैयार कर लिया। इस मामले के संज्ञान में आने के बाद बीएसए ने कार्यालय सहायक को निलंबित कर दिया है। इसके अलावा अमांपुर के उच्च प्राथमिक विद्यालय की शिक्षिका व दो अनुदेशक का वेतन व मानदेय रोकने की कार्रवाई की गई है।कार्यालय सहायक प्रीती के खिलाफ तत्कालीन बीएसए राजीव यादव ने उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की, लेकिन विभागीय कार्रवाई से उनको मुक्त नही किया गया। फर्जी तरीके से पत्र तैयार कर अपने को मुक्त दिखा दिया। जब यह मामला बीएसए सूर्य प्रताप सिंह के संज्ञान में आया तो उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया। स्पष्टीकरण के माध्यम से वे बीएसए को गुमराह करती रही। इसके बाद बीएसए ने उनको निलंबित कर दिया। अमांपुर के ही उच्च प्राथमिक विद्यालय के 21 सितंबर को बंद होने की सूचना एसडीएम को दी गई। एसडीएम सहावर ने मौके पर जाकर निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान शिक्षिका मांडवी पाठक के 10 बजे विद्यालय आने और बिना हस्ताक्षर किए वापस लौट जाने, अनुदेशक पूनम के सुबह 8.30 बजे विद्यालय आने, अनुदेशक हेमलता के सुबह 8: 45 बजे विद्यालय आने तथा दवा लेने जाने की कहकर चले जाने की जानकारी मिली। इसके अलावा शिक्षिका मांडवी व अनुदेशक हेमलता के 11 सितंबर को बिना सूचना के अनुपस्थित रहने तथा बाद में कटे कालम में हस्ताक्षर किए जाने पर अनुशासनिक कार्रवाई की गई थी। विभागीय कार्यों के प्रति उदासीनता का दोषी मानते हुए शिक्षिका का वेतन तथा अनुदेशकों का मानदेय रोकने की कार्रवाई की गई है। बीएसए ने बताया कि कार्यालय सहायक ने फर्जी तरीके से अपने को विभागीय कार्रवाई से मुक्त दर्शा दिया। उनको निलंबित किया गया है।
विज्ञापन