फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Offerings to the Ganadharas of the nine Tirthankaras

Agra News: नौ तीर्थंकरों के गणधरों को अर्पित किए अर्घ्य

Sat, 20 Jun 2026 02:01 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
Offerings to the Ganadharas of the nine Tirthankaras
 आगरा दिगंबर जैन परिषद के तत्वावधान में एमडी जैन इंटर कॉलेज मैदान स्थित सभागार में आयोजित गणधर - फोटो : रामेश्वर दास
आगरा। आगरा दिगंबर जैन परिषद के तत्वावधान में एमडी जैन इंटर कॉलेज मैदान स्थित सभागार में गणधर वलय विधान का पांचवां दिन श्रद्धा और भक्ति से संपन्न हुआ। आचार्य इंद्रनंदी महाराज, आर्यिका विशुद्धमति माता और आर्यिका विज्ञमति माता के सानिध्य में श्रद्धालुओं ने विधान में भाग लिया।
विज्ञापन

बाल ब्रह्मचारी आशीष के निर्देशन में भगवान का अभिषेक, शांतिधारा और संगीतमय विधान हुआ। सौधर्म इंद्र यतेंद्र कुमार-अभिलाषा जैन सहित प्रमुख पात्रों ने पूजा-अर्चना कर अर्घ्य समर्पित किए। इस दौरान श्रुत पंचमी महोत्सव भी उत्साहपूर्वक मनाया गया, जिसमें नौ तीर्थंकरों के गणधरों को अर्घ्य अर्पित किए गए। आर्यिका विज्ञमति माता ने धर्मसभा में श्रुत पंचमी को जैन धर्म का महत्वपूर्ण पर्व बताया। उन्होंने कहा कि इसी दिन आचार्य पुष्पदंत और भूतबली ने षट्खंडागम ग्रंथ की रचना की थी। संचालन परिषद के महामंत्री मनीष जैन ने किया। इस दौरान पूर्व डिप्टी मेयर अशोक जैन, अध्यक्ष जगदीश प्रसाद जैन, राकेश जैन, विमल जैन, अनंत जैन, राहुल जैन, आशीष जैन, प्रदीप जैन आदि माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed