फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Offer food to the innocent in Panch Mahapurush Yoga.

Agra News: पंच महापुरुष योग में लगाएं भोले को भोग

Wed, 26 Feb 2025 12:17 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 26 Feb 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
Offer food to the innocent in Panch Mahapurush Yoga.
कासगंज। महाशिवरात्रि पर्व इस बार दुर्लभ संयोग लेकर आ रहा है। ज्योतिष के जुड़े लोगों का मानना है कि पंचमहापुरुष योग में भोलेनाथ भक्तों पर अपनी कृपा बरसाएंगे।
विज्ञापन

ज्योतिषाचार्यों का कहना है कि पर्व पर बन रहा गृहों के संयोग काफी शुभ है। पर्व को देखते हुए भक्त भी तैयारियों में जुट गए। ज्योतिषाचार्य पं. मुकुंद बल्लभ भट्ट बताते हैं कि चतुर्दशी तिथि की शुरुआत 26 फरवरी की सुबह 11:08 बजे होगी। यह तिथि 27 फरवरी की सुबह 8:54 बजे तक रहेगी। महाशिवरात्रि पर सुख-समृद्धि-सफलता का महायोग बन रहा है। धनिष्ठा नक्षत्र के साथ परिघ योग में मकर राशि पर चंद्रमा गोचर करेंगे। सूर्य बुधादित्य योग के साथ अपने पुत्र शनि देव की राशि में पुत्र के साथ विद्यमान रहेंगे। स्वगृही शनि शश नामक पंच महापुरुष योग के साथ इस दिन की महत्ता को बढ़ाने वाला होगा। शिव योग और सिद्ध योग का संयोग बन रहा है। इन योगों में की गई पूजा-अर्चना से मनोकामनाएं जल्दी पूर्ण होती हैं। इसके अलावा अमृत सिद्धि योग का भी निर्माण हो रहा है। इस योग में किए गए कार्य और व्रत का फल कई गुना अधिक मिलता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed