{"_id":"6850dfecbdee4205300acc63","slug":"occupation-of-pond-land-municipal-corporation-demolished-fencing-2025-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: तालाब की जमीन पर कब्जा, नगर निगम ने ध्वस्त की फेंसिंग...जारी की ये चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: तालाब की जमीन पर कब्जा, नगर निगम ने ध्वस्त की फेंसिंग...जारी की ये चेतावनी
Tue, 17 Jun 2025 08:54 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 17 Jun 2025 08:54 AM IST
सार
तालाब की जमीन पर कब्जा कर लिया गया। इसकी जानकारी मिलने के बाद नगर निगम की टीम मौके पर पहुंच गई। टीम के बुलडोजर ने इस जमीन के चारों ओर की गई फेंसिंग ध्वस्त कर दी।
विज्ञापन
नगर निगम आगरा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा नगर निगम ने नरायच के शंभू नगर में तालाब की जमीन पर किए गए कब्जे को खाली कराया। सोमवार को नगर निगम, तहसील, पुलिस की टीम ने जमीन पर लगाए गए तारों को हटवाया।
राजस्व निरीक्षक वैभव यादव ने बताया कि शंभू नगर में गाटा संख्या 2,224 तालाब के नाम पर दर्ज है। यहां 1040 वर्ग मीटर जमीन पर तार लगाकर फेंसिंग कर दी गई। निगम की कार्रवाई का लोगों ने विरोध किया, लेकिन पुलिस के पहुंचने पर निगम की कार्रवाई जारी रही।
लोहिया नगर में पक्के चबूतरे को तोड़ा
नगर निगम प्रवर्तन दल ने सोमवार को लोहिया नगर, बल्केश्वर में ओम प्रकाश के घर के बाहर बने पक्के चबूतरे को ध्वस्त कर दिया। कमला नगर नमकीन वाली गली और विजय नगर गुरुद्वारा के आसपास कार्रवाई कर ठेल, धकेलों को भी हटवाया गया। इस दौरान एक ठेल को जब्त कर लिया गया। शेष को दुकानदार ताला खोलकर ले गए। ब्यूरो