फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Obstructing the census or providing false information will result in three years' imprisonment. The District Magistrate appealed to the people to participate in the census, saying, "Provide correct information and move the country forward."

Agra News: जनगणना में बाधा डालने या गलत जानकारी देने पर होगी तीन साल की जेल, जनगणना में सहभाग के लिए डीएम ने लोगों से की अपील, बोले- सही जानकारी देकर देश को आगे बढ़ाएं

Sat, 30 May 2026 12:26 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Obstructing the census or providing false information will result in three years' imprisonment. The District Magistrate appealed to the people to participate in the census, saying, "Provide correct information and move the country forward."
आगरा। जिले में चल रही राष्ट्रीय जनगणना में कई स्थानों पर नागरिकों की ओर से प्रगणकों का सहयोग न करने और पूछे जा रहे 33 अनिवार्य सवालों के सही जवाब न देने पर जिलाधिकारी मनीष बंसल ने चेतावनी जारी की है। उन्होंने कहा कि जनगणना में गलत जानकारी देना, प्रगणकों को गुमराह करना या उनके कार्य में बाधा डालना देश के विकास को रोकना है और यह एक गंभीर कानूनी अपराध है। उसके खिलाफ धारा 11 के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसमें 1,000 रुपये का जुर्माना और तीन साल की जेल की सजा का प्रावधान है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नागरिकों को ध्यान रखना चाहिए कि प्रगणक परिवार, शिक्षा, रोजगार और आवास से जुड़े केवल 33 सवाल पूछने के लिए अधिकृत हैं। नागरिकों की दी गई सभी जानकारियां पूरी तरह गोपनीय रखी जाती हैं। अपील की कि देश के विकास और भविष्य की जनहितकारी योजनाओं के निर्माण के लिए यह प्रक्रिया अत्यंत महत्वपूर्ण है। जब भी प्रगणक घर आएं तो उनके पहचानपत्र की जांच कर उन्हें सही डाटा दर्ज कराएं और जिम्मेदार नागरिक होने का परिचय दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed