फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Nutrition will be provided only after the face matches

Agra News: चेहरे का मिलान होने पर ही मिलेगा पोषाहार

Sat, 21 Jun 2025 01:26 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 21 Jun 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
Nutrition will be provided only after the face matches
कासगंज में बना आंगनबाड़ी केंद्र।
कासगंज। आंगनबाड़ी केंद्रों से गर्भवती, धात्री और बच्चों को मिलने वाले पोषाहार की व्यवस्था में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। 1 जुलाई से चेहरा मिलान होने के बाद ही पोषाहार का वितरण किया जाएगा। इसी के साथ लाभार्थी की ई-केवाईसी भी होगी।जिले में 2445 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हैं। इन केंद्रों से 148574 गर्भवती, धात्री और बच्चों को पोषाहार का वितरण किया जाता है। अभी तक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पंजीकृत नाम के आधार पर ही लाभार्थी को योजना का लाभ देती रही हैं। इसमें अक्सर पोषाहार नहीं मिलने की शिकायत सामने आती रही हैं। योजना को पारदर्शी बनाने के लिए पोषण ट्रैकर एप लांच किया गया है। इसमें बायोमेट्रिक सिस्टम के जरिये लाभार्थी के चेहरे का सत्यापन होगा। बाद में पंजीकृत मोबाइल पर ओटीपी आएगा। इसके बाद पुष्टाहार मिलेगा। अब लाभार्थियों के फोटो खींचकर पोषण ट्रैकर पोर्टल पर अपलोड किया जाना है। इसके साथ ही लाभार्थी की ई-केवाईसी भी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed