फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Nursing students will be able to earn lakhs by working abroad

Good News: नर्सिंग के विद्यार्थियों के लिए खुशखबरी, विदेश में मिलेगी नौकरी; लाखों का होगा पैकेज

Sat, 18 Jan 2025 04:11 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Sat, 18 Jan 2025 04:11 PM IST
सार

बीएससी नर्सिग, एएनएम और जीएनएम का प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को नर्सिंग व सहायक नर्सिंग के पद पर कार्य करने का मौका मिलेगा। विदेश में कार्य करने के लिए उन्हें एक वर्ष का अनुभव, अंग्रेजी भाषा व उस देश की भाषा का ज्ञान होना आवश्यक है।

 

विज्ञापन
Nursing students will be able to earn lakhs by working abroad
नर्सिंग छात्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 मन में विदेश जाकर नौकरी करने की इच्छा रखते हैं तो जिले के युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। नर्सिंग का प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं के लिए इस्राइल,जापान और जर्मनी जैसे देशों ने यह अवसर दिया है। इसके लिए युवाओं को सेवायोजन पोर्टल rojgaarsangam.up.gov.in पर 31 जनवरी तक पंजीकरण कराना होगा। इसके बाद वह विदेश में नौकरी करने के लिए जा सकेंगे। 
विज्ञापन


इतने बेरोजगारों को मिला रोजगार
सेवायोजन विभाग की तरफ से बेरोजगारों को रोजगार मुहैया कराने के लिए समय-समय पर रोजगार मेला लगाने का कार्य कर रहा। जिले में करीब 15800 बेरोजगार विभाग में पंजीकृत हैं। एक अप्रैल से दिसंबर 2024 तक 1900 बेरोजगारों को मेले के जरिए रोजगार मिला है। इसक्रम में विदेश में नौकरी करने की इच्छा रखने वाले युवाओं के सपने को अब सेवायोजन विभाग साकार करेगा।
विज्ञापन


अंग्रेजी का ज्ञान होना आवश्यक
बीएससी नर्सिग, एएनएम और जीएनएम का प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को नर्सिंग व सहायक नर्सिंग के पद पर कार्य करने का मौका मिलेगा। इस्राइल, जापान और जर्मनी में कार्य करने के लिए उन्हें एक वर्ष का अनुभव, अंग्रेजी भाषा व उस देश की भाषा का ज्ञान होना आवश्यक है। विदेश में आठ घंटे कार्य करने के बाद उन्हें एक लाख रुपये से अधिक की धनराशि प्रतिमाह मिलेगी। आवेदन में परेशानी आने पर वह सेवायोजन विभाग से संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पोर्टल पर कराना होगा पंजीकरण
जनपद कासगंज के जिला सेवा योजन अधिकारी सिद्वार्थ मित्तल ने बताया कि मिशन रोजगार के तहत सरकार बेरोजगारों को रोजगार मुहैया करा रही है। नर्सिंग क्षेत्र में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को जापान,जर्मनी व इस्राइल में नौकरी करने का अवसर मिलेगा। सेवायोजन के संगम पोर्टल पर पंजीकरण कराने के बाद युवा आवेदन कर सकेंगे। इसके बाद वह विदेश में नौकरी कर सकेंगे। 


विदेश में रोजगार के अवसर
देश             पद                      वेतन
-जर्मनी - सहायक नर्स - 2.29 लाख रुपये प्रतिमाह
-इस्राइल - होम वेस्ड केयर गियर -1.31 लाख रुपये प्रतिमाह
-जापान - केयर गियर - 1.16 लाख रुपये प्रतिमाह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed