फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   nursing student death secret What happened after talking to sister family members trembled see dead body

नर्सिंग छात्रा की मौत का राज: छोटी बहन से बात करने के बाद आखिर क्या हुआ? ऐसे हाल में मिली लाश; कांप गए घरवाले

Fri, 17 May 2024 10:35 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 17 May 2024 10:35 PM IST
सार

नर्सिंग छात्रा की मौत की गुत्थी उलझती जा रही है। छात्रा ने मरने से पहले अपनी छोटी बहन से फोन पर  बात की थी। उसके एक घंटे बाद उसका मोबाइल स्विच ऑफ जाने लगा। पुलिस कॉल डिटेल खंगाल रही है। 
 

विज्ञापन
nursing student death secret What happened after talking to sister family members trembled see dead body
नर्सिंग छात्रा का फाइल फोटो और विलाप करती मां - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के खंदारी स्थित शास्त्री नगर में नर्सिंग की छात्रा सेजल ने आत्महत्या की थी। उसने यह कदम क्यों उठाया, यह सवाल बना हुआ है। पुलिस ने परिजन से पूछताछ की। मगर, वो कोई कारण नहीं बता सके। यही पता चला कि छात्रा तनाव में थी। घटना से पहले उसने कई वीडियो देखे थे, जिससे आत्मघाती कदम उठा सके।

विज्ञापन


गांव जुडैला, बेवर, मैनपुरी की रहने वाली 22 वर्षीय सेजल ने नर्सिंग कोर्स में प्रवेश लिया था। इन दिनों वह हाईवे स्थित एक हाॅस्पिटल से इंटर्नशिप कर रही थी। वह शास्त्री नगर में किराए के मकान में साथी छात्रा कोमल के साथ रहती थी।

विज्ञापन

सेजल के पिता की 11 साल पहले मृत्यु हो गई थी। वह पैथोलॉजी चलाते थे। बुधवार को सेजल ने परीक्षा नहीं दी थी। शाम को ड्यूटी पर नहीं गई। फोन नहीं उठाने पर छोटी बहन ईवा ने मकान मालिक को फोन किया था। वह कमरे में फंदे से लटकी मिली थी।
 

थाना हरीपर्वत प्रभारी ने बताया कि छात्रा ने आत्महत्या की है। वह घटना से पहले यूट्यूब पर वीडियो देख रही थी। मोबाइल के रिकॉर्ड में यह जानकारी मिली है। इससे आशंका है कि वह तनाव में थी। इसके पीछे क्या वजह थी? परिजन भी नहीं बता सके हैं।

 
विज्ञापन

कमरे की ली गई तलाशी
जिस कमरे में छात्रा रह रही थी, उसकी तलाशी ली गई। फॉरेंसिक एक्सपर्ट ने भी जांच की। मगर, कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। छात्रा के मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाली जा रही है। शाम उसने अपनी बहन से बात की थी। इसके बाद मोबाइल स्विच ऑफ हो गया। कॉल डिटेल से पता चलेगा कि उसने और कितने लोगों से बात की।

तब तक हो चुकी थी देर
उधर, बहन ईवा का कहना है कि उसने बहन से शाम 5 बजे बात की थी। वह नहाने जाने की कह रही थी। एक घंटे बाद फोन मिलाया तो रिसीव नहीं हुआ। बाद में उसने कोमल और मकान मालिक को बताया। जब तक वह लोग कमरे में पहुंचे, बहुत देर हो चुकी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed