{"_id":"5fce6ff8f387944f301465fb","slug":"number-of-tourists-decrease-the-taj-mahal-on-monday","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताजमहल: सोमवार को सुबह कम, शाम को ज्यादा आए सैलानी, यह रहा कारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताजमहल: सोमवार को सुबह कम, शाम को ज्यादा आए सैलानी, यह रहा कारण
Tue, 08 Dec 2020 12:16 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 08 Dec 2020 12:16 AM IST
विज्ञापन
ताजमहल
- फोटो : अमर उजाला
आगरा मेट्रो के शिलान्यास के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन के कारण फतेहाबाद रोड और वीआईपी रोड के कुछ देर बंद होने और जाम की आशंका के कारण पर्यटकों ने सोमवार को दोपहर बाद ही ताजमहल का दीदार किया। ताज पर सुबह सैलानियों की संख्या बेहद कम रही, जबकि दोपहर के स्लॉट में ज्यादा टिकट बिके।
विज्ञापन
ताजमहल पर दो स्लॉट में 2500-2500 पर्यटकों को प्रवेश की अनुमति है, लेकिन सोमवार को सुबह के स्लॉट में पर्यटकों की संख्या 1200 तक ही पहुंच पाई। दोपहर बाद के स्लॉट में पर्यटकों ने ज्यादा प्रवेश किया। सोमवार को ताजमहल पर पूरे दिन में 3766 पर्यटकों ने प्रवेश किया।
विज्ञापन
3405 पर्यटक और 338 बच्चे शामिल हैं। दिन भर में केवल 20 विदेशी सैलानी और 3 सार्क देशों के पर्यटक ताजमहल पर पहुंचे। शाहजहां और मुमताज की मुख्य गुंबद पर मौजूद कब्रों की प्रतिकृति देखने के लिए 948 पर्यटकों ने 200 रुपये का अतिरिक्त शुल्क खरीदा।
विज्ञापन
स्मारक - पर्यटक
ताजमहल - 3766
आगरा किला - 755
सिकंदरा - 248
फतेहपुर सीकरी - 222
महताब बाग - 145
एत्माद्दौला - 84
रामबाग - 52
मरियम टूम - 33