फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Number of dengue patients increasing in Mainpuri

डेंगू का प्रकोप: मैनपुरी में बढ़ रही मरीजों की संख्या, जांच में सात और पॉजिटिव मिले

Fri, 10 Sep 2021 04:54 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 10 Sep 2021 04:54 PM IST
सार

गुरुवार को जिला अस्पताल में 49 लोगों की डेंगू जांच कराई गई थी, इनमें से सात लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है। 

विज्ञापन
Number of dengue patients increasing in Mainpuri
जिला अस्पताल के डेंगू वार्ड में भर्ती मरीज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी के जिला अस्पताल के डेंगू वार्ड में मरीजों की संख्या धीरे-धीरे बढ़ती जा रही है। जिला अस्पताल में कराई गई 49 जांचों में सात लोग डेंगू पॉजिटिव पाए गए हैं। सात में से तीन मरीजों को डेंगू वार्ड में भर्ती किया गया है। वहीं चार लोगों के बारे में स्वास्थ्य विभाग जानकारी जुटा रहा है। 

विज्ञापन


गुरुवार को जिला अस्पताल में 49 लोगों की डेंगू जांच कराई गई थी, इनमें से सात लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है। भोगांव के मोहल्ला मोहम्मद सईद निवासी अजयपाल सिंह की पत्नी शकुंतला देवी (35), भोगांव के नगला पथ निवासी राजाराम की पत्नी रूपा देवी (55) और धारऊ निवासी राजेंद्र सिंह का पुत्र कौशल किशोर (15) शामिल हैं। 
विज्ञापन


शकुंतला देवी को सात सितंबर को, रूपा देवी को छह सितंबर को और कौशल को सात सितंबर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डेंगू रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद तीनों को जनरल वार्ड से शुक्रवार को डेंगू वार्ड में भेज दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

डेंगू वार्ड में पांच मरीज भर्ती 
डेंगू वार्ड में तीनों मरीजों को स्वयं सीएमएस ने भर्ती कराया और भ्रमण के दौरान उनका हाल भी जाना। इसके बाद भी कितने लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई इसकी जानकारी मीडिया को देने से सीएमएस ने इंकार कर दिया। वर्तमान में डेंगू वार्ड में पांच मरीज भर्ती हैं, जिनमें दो को गुरुवार को ही भर्ती कराया गया था।

सीएमएस डॉ. अरविंद कुमार गर्ग ने कहा कि मेरी जानकारी में नहीं है कि डेंगू के कितने मरीज जिला अस्पताल में भर्ती हैं। कितने पहले से भर्ती हैं और कितनों को आज भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed