{"_id":"6a0ddd54261153556c0f40a4","slug":"number-of-coaches-increased-in-tundla-farrukhabad-passenger-train-2026-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: टूंडला-फर्रुखाबाद पैसेंजर के यात्रियों को बड़ी राहत, ट्रेन में कोचों की संख्या बढ़ाई; अब 12 डिब्ब होंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: टूंडला-फर्रुखाबाद पैसेंजर के यात्रियों को बड़ी राहत, ट्रेन में कोचों की संख्या बढ़ाई; अब 12 डिब्ब होंगे
Wed, 20 May 2026 09:47 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Wed, 20 May 2026 09:47 PM IST
सार
ट्रेन में भीड़ के चलते आए दिन यात्रियों के बीच धक्का-मुक्की होती थी। कई बार किसी पर्व या त्योहार पर कई यात्री यात्रा करने से छूट जाते थे। इसकी जानकारी समय-समय पर अधिकारियों को भेजी गई थी। अब ट्रेन में रेल कोच बढ़ाने का आदेश जारी किया गया है।
विज्ञापन
ट्रेन की प्रतीकात्मक तस्वीर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टूंडला से चलकर फर्रुखाबाद जाने वाली पैसेंजर ट्रेन संख्या 51905 और 51906 में कोच की संख्या बढ़ा दी गई है। उत्तर मध्य रेलवे ने यह निर्णय इस ट्रेन में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए लिया है। ट्रेन में पांच नए कोच बढ़ाए जाएंगे इससे यात्रियों को बड़ा लाभ मिलेगा।
टूंडला से फर्रुखाबाद जाने वाली ट्रेन फिरोजाबाद, मैनपुरी और फर्रुखाबाद तीन जनपदों की कई रेलवे स्टेशनों को जोड़ती है। इस मार्ग पर केवल दो पैसेंजर ट्रेन ही होने के कारण यात्रियों की ट्रेन में भीड़ रहती है । वर्तमान में लंबे समय से टूंडला फर्रुखाबाद पैसेंजर ट्रेन संख्या 51905 और फर्रुखाबाद से वापस टूंडला जाने वाली पैसेंजर ट्रेन संख्या 51906 में मात्र 7 कोच थे। इससे ट्रेन में यात्रियों की भीड़ रहती थी। आए दिन यात्रियों के बीच धक्का-मुक्की होती थी। कई बार किसी पर्व या त्योहार पर कई यात्री यात्रा करने से छूट जाते थे। इसकी जानकारी समय-समय पर अधिकारियों को भेजी गई थी। उप मुख्य ऑपरेशन प्रबंधक कोच उत्तर मध्य रेलवे डीके जैन ने पत्र भेज कर इसकी जानकारी दी है।
टूंडला फर्रुखाबाद पैसेंजर ट्रेन में कोच की संख्या कम होने के कारण आए दिन दिक्कतें होती थीं। उत्तर मध्य रेलवे ने 20 मई से इस ट्रेन में पांच नए कोच जोड़ दिए हैं । यह यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। एच एस मीणा स्टेशन अधीक्षक मैनपुरी