गंजडुंडवारा। गंजडुंडवारा पीजी कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिसमें एनएसएस के छात्र छात्राओं ने महाविद्यालय परिसर व उसके आसपास से पॉलीथिन व प्लास्टिक साफ कर उनको नष्ट किया। वहीं जागरूकता रैली निकालकर लोगों को स्वच्छता के लिए जागरूक किया।
महाविद्यालय में एनएसएस के छात्र छात्राओं ने स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत रैली निकालकर लोगों को एक बार प्रयोग किए जाने वाले प्लास्टिक बैग व अन्य उत्पादों से बचाव करें। इनसे प्रदूषण होता हैं। वहीं कस्बे की गलियों में स्वच्छता अभियान चलाकर साफ सफाई की। प्रोफेसर तेज प्रताप सिंह ने कहा स्वच्छ वातावरण स्वस्थ मस्तिष्क को जन्म देता है। जहां स्वच्छ्ता होती है वहां बीमारियां नहीं होती। इस दौरान डॉ. वाईके द्विवेदी, डॉ. बीके गुप्ता, डॉ. अनूप कुमार गुप्ता, डॉ. डीएस खान, कामिनी, अनम खातून, सोनल, शोभा शाक्य, मोहित, अनुज कुमार आदि मौजूद रहे।