फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   NSA imposed on two accused in a ruckus during voting

मतदान के दौरान वबाल में दो आरोपियों पर एनएसए की कार्रवाई

Fri, 29 Apr 2022 11:28 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 29 Apr 2022 11:28 PM IST
विज्ञापन
NSA imposed on two accused in a ruckus during voting
मैनपुरी। मतदान के दिन शहर के अवध नगर स्थित मतदान केंद्र के बाहर हुए बवाल के दौरान भाजपा कार्यकर्ता को गोली मार दी गई थी। मामले में मुख्य दो आरोपियों के खिलाफ एनएसए की कार्रवाई की गई है। घायल के भाई ने नौ नामजद सहित सात-आठ अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र में 20 फरवरी को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान के दिन खरगजीत नगर निवासी कृष्णा पांडेय भाई अमन पांडेय के साथ अवध नगर पोलिंग बूथ पर वोट डालने गया था। आरोप है कि वहां पहले से मौजूद गौरव यादव, सौरभ यादव, नवीन यादव, अमन यादव, बबलू पाल, रेशू यादव, सीटू निवासी मलिक मिल कॉलोनी, अंशुल यादव निवासी अवधनगर ने उन्हें धमकी दी थी। नवीन, अमन, बबलू, पवन ने तमंचे से फायरिंग कर दी थी। गोली लगने से भाजपा कार्यकर्ता अमन पांडेय घायल हो गया था। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस ने सौरभ यादव और अंशुल यादव को घर से जबकि शिवराज सिंह तथा सज्जन सिंह को अन्य जगह से गिरफ्तार कर जेल भेजा था। मुख्य आरोपी सौरभ यादव व अंशुल यादव को एसपी अशोक कुमार राय की रिपोर्ट पर डीएम ने राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) के तहत निरुद्ध किया है।
विज्ञापन

चुनाव के दौरान हुए बवाल के मामले में दो आरोपियों के विरुद्ध एनएसए की कार्रवाई की गई है। अपराधियों को तय करना है कि वह जिला छोड़ना चाहते हैं कि अपराध का रास्ता, अपराधी के लिए कोई रियायत नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अशोक कुमार राय, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed