फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   NRI woman's mobile phone and purse found on Etmadpur highway, criminals still at large

Agra News: एत्मादपुर में हाईवे पर मिले एनआरआई महिला के मोबाइल और पर्स, बदमाश गिरफ्त से दूर

Sat, 06 Dec 2025 02:41 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 06 Dec 2025 02:41 AM IST
विज्ञापन
NRI woman's mobile phone and purse found on Etmadpur highway, criminals still at large
आगरा। थाना ट्रांस यमुना के झरना नाला पर एनआरआई महिला से पर्स लूट के मामले में दूसरे दिन भी पुलिस को कोई ठोस सुराग नहीं मिल सका। हालांकि चर्चा है कि मोबाइल और खाली पर्स एत्मादपुर में पड़े मिल गए। पुलिस शक के आधार पर 5 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। उधर, पीड़ित महिला अमेरिका नहीं जा पा रही हैं।
विज्ञापन

घटना बृहस्पतिवार शाम को हुई थी। मूलरूप से हाथरस निवासी कुमारी बर्मन अमेरिका में रहती हैं। वह बेटी के साथ बहन की शादी में शामिल होने जयपुर गई थीं। दो दिन पहले शादी वाले घर से वापस आई थीं। संजय प्लेस स्थित होटल पीएल पैलेस में कमरा लिया। उनके साथ तीन रिश्तेदार भी थे। सभी तीन गाड़ियों से दिल्ली एयरपोर्ट जाने के लिए निकले थे। उनकी शुक्रवार तड़के अमेरिका की फ्लाइट थी।
विज्ञापन

कुमारी बर्मन अपनी बेटी के साथ एक टैक्सी में थीं। उन्होंने अपने पास पर्स भी रखा हुआ था, जिसमें पासपोर्ट, 4000 डाॅलर, 20 हजार रुपये, दो आईफोन के साथ अन्य दस्तावेज रखे हुए थे। झरना नाला पर स्कूटी सवार दो बदमाशों ने चालक से टायर पंक्चर होने के बारे में कहा। कार के रोकने पर एक बदमाश ने कार का गेट खोलकर पर्स लूट लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद पुलिस ने हाईवे पर कई जगह पड़ताल की। सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखे। मगर बदमाशों के बारे में जानकारी नहीं लग सकी। पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने बताया कि संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पर्स और मोबाइल भी मिले हैं। टीम को जल्द सफलता मिलने की उम्मीद है। हाईवे पर गश्त भी बढ़ाई जाएगी। पुलिस हर संभव मदद कर रही है। दूतावास से जल्द से जल्द पासपोर्ट बनवाने के प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed