{"_id":"5c12f61e42c7925d2233a924","slug":"now-visitor-s-have-to-pay-rs-100-for-taj-entry","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीदार-ए-ताजः अब शनिवार और रविवार को 50 की जगह 100 रुपये का होगा एंट्री टिकट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीदार-ए-ताजः अब शनिवार और रविवार को 50 की जगह 100 रुपये का होगा एंट्री टिकट
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Updated Fri, 14 Dec 2018 05:45 AM IST
विज्ञापन
ताजमहल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ताजमहल पर स्टेप टिकट यानी मुख्य गुंबद के लिए 200 रुपये का अतिरिक्त टिकट लगाने के बाद प्रवेश टिकट भी महंगा करने की तैयारी है। वीकएंड यानी शनिवार और रविवार को प्रवेश टिकट दर 50 की जगह 100 रुपये करने का प्रस्ताव है।
विज्ञापन
ताजमहल में भीड़ नियंत्रण के लिए केंद्रीय संस्कृति मंत्री डॉ. महेश शर्मा ने यह प्रस्ताव रखा है। साथ ही अधिकारियों से टिकट महंगा करने के असर की जानकारी मांगी गई है।
विज्ञापन
ताजमहल के दीदार के लिए अक्तूबर में ही प्रवेश शुल्क 40 से बढ़ाकर 50 रुपये किया गया है। अब वीकएंड पर प्रवेश टिकट की दर बढ़ाने को लेकर मंत्रालय के अधिकारियों का मानना है कि टिकट महंगा होने से अन्य दिनों में ताज के दीदार के लिए लोग ज्यादा आएंगे।
विज्ञापन
वहीं, एएसआई के कुछ अधिकारियों का तर्क है कि देशभर से आने वाले सैलानियों की भीड़ पर टिकट महंगा करने का कोई असर नहीं पड़ेगा। इसके अलावा शुक्रवार को नमाज के दौरान पूर्वी और पश्चिमी गेट बंद कर, खान ए आलम वाला छोटा गेट खोलने के प्रस्ताव पर भी अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी गई है।