{"_id":"656d521da92ddce19f0f5fb6","slug":"now-tour-taj-city-agra-by-bicycle-will-be-available-on-rent-100-stands-will-be-built-2023-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: अब साइकिल से घूमिए ताजनगरी आगरा, 1000 दो पहिया वाहन रहेंगे उपलब्ध, जानें कितना होगा किराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: अब साइकिल से घूमिए ताजनगरी आगरा, 1000 दो पहिया वाहन रहेंगे उपलब्ध, जानें कितना होगा किराया
Mon, 04 Dec 2023 09:44 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 04 Dec 2023 09:44 AM IST
सार
आगरा आने वाले पर्यटक अब साइकिल से यहां घूम सकेंगे। उन्हें किराए पर साइकिल मिलेंगी। इसके लिए शहर में 100 स्टैंड बनेंगे।
विज्ञापन
साइकिल शेयरिंग प्रोजेक्ट।
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में पर्यावरण संरक्षण के लिए साइकिल शेयरिंग प्रोजेक्ट शुरू होने जा रहा है। किराए पर साइकिल मिलेगी। जिससे पर्यटक व आम लोग शहर घूम सकेंगे। शहर में एक हजार साइकिल के लिए 100 साइकिल स्टैंड बनाए जाएंगे।
स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत यह नई पहल शुरू होगी। महाप्रबंधक अरुण कुमार ने बताया कि तीन तरह की सदस्यता होगी। एक साल के लिए एक हजार रुपये, 3 माह के लिए 300 और एक माह के लिए 150 रुपया किराया देय होगा। पब्लिक साइकिल शेयरिंग प्रोजेक्ट से पर्यटक व आम लोग शहर के प्रमुख स्मारक, धार्मिक स्थल, रेलवे व बस स्टेशन के अलावा दफ्तर व बाजार जा सकेंगे।
प्रत्येक स्टैंड पर 10 से 12 साइकिल उपलब्ध कराई जाएगी। पहले चरण में 9 स्टैंड बनेंगे। जहां 200 साइकिल से सुविधा शुरू होगी। फिर साइकिल व स्टैंड की संख्या बढ़ाई जाएगी। इसके लिए स्मार्ट सिटी ने मोबाइल एप बनाया है। एप से किराया के भुगतान हो सकेगा। साइकिल जीपीएस से लेस होगी। जिनकी निगरानी स्मार्ट सिटी के कंट्रोल रूम से की जाएगी। संवाद