{"_id":"5d37eda48ebc3e6d1e2bd952","slug":"now-tickets-for-paliwal-park-and-shahjahan-garden-from-september-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शहरवासियों को टहलने के लिए देना होगा शुल्क, पालीवाल पार्क-शाहजहां गार्डन में प्रवेश की नई प्रक्रिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहरवासियों को टहलने के लिए देना होगा शुल्क, पालीवाल पार्क-शाहजहां गार्डन में प्रवेश की नई प्रक्रिया
Wed, 24 Jul 2019 11:04 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 24 Jul 2019 11:04 AM IST
विज्ञापन
morning walk
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पालीवाल पार्क और शाहजहां गार्डन में प्रवेश करने के लिए शहरवासियों को अब जेब ढीली करनी होगी। शहर के इन दोनों सुव्यवस्थित पार्कों में 15 सितंबर से प्रवेश शुल्क लगेगा। मंडलायुक्त अनिल कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई उद्यान विकास समिति की बैठक में यह निर्णय हुआ।
सुबह टहलने वालों के लिए पास जारी किए जाएंगे। लेकिन ये भी निशुल्क नहीं होंगे। सिर्फ 65 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों से प्रवेश शुल्क नहीं लिया जाएगा। आठ से कम उम्र के बच्चों का प्रवेश भी निशुल्क करने पर भी विचार चल रहा है।
कमिश्नरी सभागार में हुई बैठक में दोनों पार्कों में प्रवेश शुल्क लागू करने से पहले यहां की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए। शाहजहां गार्डन में प्रो-पूअर योजना के अंतर्गत बाउंड्रीवाल मरम्मत, प्रवेश गेट एवं टिकट विंडो का कार्य पूर्ण करने को कहा गया। पालीवाल पार्क में पार्किंग की सुविधा उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया।

समाजसेवी रमन ने बाल विहार उद्यान, पालीवाल पार्क झील की सफाई का सुझाव दिया। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी जे. रीभा, एडीए मुख्य अभियंता अजय सिंह, उपनिदेशक पर्यटन अमित कुमार, उपनिदेशक उद्यान कौशल किशोर आदि मौजूद रहे।
स्पष्टीकरण तलब
मंडलायुक्त ने यमुना किनारा रोड किनारे स्थित जमीन पर सौंदर्यीकरण कार्य के आदेश का अनुपालन न करने पर नाराजगी जताई। इस पर उप निदेशक, उद्यान से स्पष्टीकरण प्राप्त करने का आदेश दिया है। एडीए के मुख्य अभियंता को 30 अगस्त तक कार्य पूरा करने का आदेश दिया है।
ये भी दिए निर्देश
. शाहजहां गार्डन में ओपन जिम तैयार कराई जाएगी। एडीए और राजकीय उद्यान को निरीक्षण कर कार्रवाई करनी होगी।
. उद्यान विभाग के अधीन सभी सार्वजनिक उद्यानों में शोभाकार पौधे लगाए जाएंगे।
. बच्चों के खेलकूद एवं बालक्रीडा क्षेत्र विकसित करने के लिए उद्यान विकास समिति से झूले आदि लगवाए जाएंगे।