फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Now thirst water Bujaange ATM

अब प्यास बुझाएंगे वाटर एटीएम

Thu, 14 May 2015 02:13 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
ब्यूरो, अमर उजाला Updated Thu, 14 May 2015 02:13 AM IST
विज्ञापन
अब वाटर एटीएम बस यात्रियों की प्यास बुझाएगा। उत्तरप्रदेश परिवहन निगम आगरा-मथुरा के सभी बस अड्डों पर यह प्लांट लगाने जा रहा है। प्लांट की सबसे खास बात ये कि पानी 100 फीसदी शुद्ध और मिनरल्स युक्त होगा। इसके लगने के बाद यात्रियों पेयजल समस्या भी खत्म हो जाएगी। यात्री जरूरत के हिसाब से मशीन में एक रुपये के सिक्के डालकर पानी ले सकेंगे। स्मार्ट कार्डधारकों को एक लीटर पानी मुफ्त मिलेगा। उसके बाद एक रुपये और ठंडे पानी के लिए दो रुपये लीटर खर्च करने होंगे।
विज्ञापन

इन बस अड्डों पर लगेंगी मशीन
आईएसबीटी, बिजलीघर, ईदगाह, मथुरा, भूतेश्वर, नया बस स्टेंड, खेरागढ़, पिनाहट, गोवर्धन, वृंदावन, फतेहाबाद, फतेहपुर सीकरी, टूंडला, बाह आदि बस अड्डों पर मशीन लगाई जाएगी।  
विज्ञापन

मिनरल्स युक्त होगा पानी
वाटर एटीएम प्लांट मिनरल्स गार्ड तकनीकी के हैं। इससे शोधित जल में नेचुरल कैल्शियम, मैग्नीशियम, सोडियम, पोटेशियम, आयरन, जिंक, फ्लोराइड, आयोडीन, कॉपर और क्रोमियम आदि मिनरल्स होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

...ताकि व्यर्थ न हो पानी
कंपनी पूरे प्रदेश के बस अड्डों पर पानी के प्लांट लगाएगी। पानी व्यर्थ न हो इसका भी ध्यान रखा जाएगा। इसके लिए वाटर रीचार्ज सिस्टम लगाया जाएगा। ताकि वेस्ट पानी भूगर्भ में चला जाए।
वर्जन:
यात्रियों की सहूलियत के लिए सभी बस अड्डों पर वाटर एटीएम लगाया जाएगा।
- रविंद्र सिंह, सेवा प्रबंधक, आगरा परिक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed