फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Now the mercury will fall due to the westerly wind, the cold will increase

Agra News: अब पछुआ हवा चलने पर गिरेगा पारा, बढ़ेगी सर्दी

Sat, 22 Nov 2025 02:55 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 22 Nov 2025 02:55 AM IST
विज्ञापन
Now the mercury will fall due to the westerly wind, the cold will increase
ताजमहल पर छाई धुंध
आगरा। पश्चिमी विक्षोभ के शांत होने के बाद तापमान में शुरू हुई बढ़ोतरी पर अब पछुआ हवा चलने पर गिरेगी। मौसम विज्ञान विभाग ने अगले कुछ दिन तक तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट का अनुमान जताया है।
विज्ञापन

विभाग के अनुसार सतही स्तर पर पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों से आने वाली ठंडी एवं शुष्क पछुआ, उत्तरी-पश्चिमी हवाओं की वजह से तापमान में यह गिरावट होगी। इस दौरान सुबह के समय धुंध के साथ कहीं-कहीं हल्का से मध्यम कोहरा पड़ने की भी संभावना है। हालांकि यह कोहरा दिन चढ़ने के साथ साफ हो जाएगा। शुक्रवार को दिन का अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री दर्ज किया गया। ब्यूरो
विज्ञापन

ताज के आसपास की हवा खराब
आगरा। हवा की रफ्तार थमने के बाद हवा की गुणवत्ता का खराब होना जारी है। शुक्रवार को ताज से करीब एक किलोमीटर की दूरी पर कलाकृति पर लगे स्मार्ट सिटी के सेंसर में एक्यूआई 400 के पार दर्ज किया गया। वहीं, बाग फरजाना में यह 500 तक पहुंचा। हालांकि नगर निगम व राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के नाम पर हाथ पर हाथ धरे बैठा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीपीसीबी के आंकड़ों के अनुसार संजय प्लेस और आवास विकास में लगे वायु गुणवत्ता निगरानी स्टेशनों पर एक्यूआई खतरे के निशान से नीचे रहा। डेली बुलेटिन में भी शहर का औसत एक्यूआई 168 रिकॉर्ड किया गया। उधर, स्मार्ट सिटी के सेंसर के डाटा के अनुसार शहर के शहीद नगर, ईदगाह, सदरभट्टी, तहसील, छीपीटोला, चीलघर चौराहा, राजपुर चुंगी, हाथी घाट और धुलियागंज में भी एक्यूआई 350 के आसपास रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed