फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Now the investigation team is going through the records of three years

Agra News: अब तीन साल के अभिलेखों को खंगाल रही जांच टीम

Sat, 30 Sep 2023 10:58 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 30 Sep 2023 10:58 PM IST
विज्ञापन
Now the investigation team is going through the records of three years
- डाकघर में गबन के बाद शुरू हुई जांच
विज्ञापन

-प्रधान डाकघर व शाखा अंगौथा में उजागर हुआ गबन
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। जिले के दो डाकघरों में हुए गबन के बाद अब जांच तेज हो गई है। जांच टीम बीते तीन सालों के अभिलेख खंगालने में जुटी हुई है। जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, नए-नए मामले भी सामने आते जा रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ कर्मचारियों की चिंता भी बढ़ती जा रही है। कर्मचारियों को कार्रवाई का डर सता रहा है।

प्रधान डाकघर मैनपुरी और शाखा डाकघर अंगौथा में ग्राहकों के खातों से धनराशि के गबन का मामला सामने आ चुका है। दोनों डाकघरों में सौ से अधिक खाताधारकों के खातों सेे रुपये का गबन किया गया है। मामले में डाक अधीक्षक अशेाक कुमार त्रिपाठी की अध्यक्षता में टीम जांच कर रही है। अब तक सामने आए गबन के अधिकांश मामले 2021 या उसके बाद के हैं।
विज्ञापन

ऐसे में टीम ने पहले 2021 तक ही खातों और अभिलेखों की जांच करने का निर्णय लिया था। लेकिन बाद अब इसे एक साल और बढ़ा दिया गया है। अब 2020 से यानी तीन साल के अभिलेखों को जांच टीम खंगाल रही है। सूत्रों के अनुसार जांच में कई और गबन के मामले भी टीम के हाथ लगे हैं। लेकिन फिलहाल अधिकारी जांच पूरी होने पर ही कोई जानकारी देने की बात कह रहे हैं। जांच आगे बढ़ने के साथ ही दाेनों डाकघरों के कर्मचारियों की चिंता भी बढ़ती जा रही है। दरअसल उन्हें कार्रवाई कर डर सता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
कर्मचारियों की तैनाती की भी कर रहे जानकारी
जांच टीम अभिलेख खंगालने के साथ-साथ कर्मचारियों की तैनाती के संबंध में भी जानकारी कर रही है। गबन के दौरान कौन-कौन से कर्मचारी डाकघरों में तैनात थे और उनके पास कौन से पटल थे। जल्द ही जांच टीम तत्कालीन कर्मचारियों से भी पूछताछ कर सकती है।

----
वर्जन
अभिलेखों की जांच की जा रही है। एक माह का समय जांच के लिए लिया गया है। इसके बाद जो भी गबन सामने आएगा, उसकी रिपोर्ट सार्वजनिक की जाएगी। -अशोक कुमार त्रिपाठी, डाक अधीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed