फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Now, the heirs will receive only one weapon.

Agra News: अब वारिसान को मिलेगा केवल एक हथियार

Sun, 05 Jul 2026 02:31 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
Now, the heirs will receive only one weapon.
आगरा। एक से अधिक शस्त्र लाइसेंस पर अब वारिसों का हक नहीं चलेगा। बाकी लाइसेंस रद्द होंगे। जिलाधिकारी मनीष बंसल ने वारिसान शस्त्र लाइसेंस स्थानांतरण प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। ऐसे लाइसेंस धारक जिनके पास एक से अधिक हथियार हैं, उनके बाकी लाइसेंस वारिसान के नाम स्थानांतरण के दौरान रद्द हो जाएंगे।
विज्ञापन

जिले में कुल 46,688 शस्त्र लाइसेंस हैं। शहर में 21,131 और ग्रामीण क्षेत्र में 25,557 लाइसेंसी हथियार हैं। नए शस्त्र लाइसेंस जिलाधिकारी स्तर से जारी नहीं किए जा रहे, जबकि लाइसेंस धारक की मृत्यु के बाद उसके वारिस के नाम स्थानांतरण प्रक्रिया भी अब बदल गई है। नई व्यवस्था के तहत एक से अधिक लाइसेंस वारिस के नाम स्थानांतरित नहीं होगा। यदि लाइसेंसी के दो वारिस हैं, तो उनमें से भी किसी एक नाम पर ही एक लाइसेंस मिलेगा। आयुध प्रभारी एवं एडीएम सिटी यमुनाधर चौहान ने बताया कि शस्त्र लाइसेंस के लिए पुलिस सत्यापन अनिवार्य किया है। ऐसे लाइसेंस धारक जिनके विरुद्ध अपराध दर्ज है। उनके संबंध में स्पष्ट आख्या पुलिस से मांगी जा रही है। वारिसान के शस्त्र के लिए आवेदन के लिए भी पूर्व अनुमति लेनी होगी।
विज्ञापन



बड़ी संख्या में लंबित हैं आवेदन
नवीनीकरण से लेकर वारिसान शस्त्र लाइसेंस के एक हजार से अधिक आवेदन लंबित हैं। कलक्ट्रेट स्थित आयुध अनुभाग में आवेदक भटक रहे हैं। नियमित समीक्षा और सुनवाई नहीं होने के कारण लाइसेंस धारकों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा परेशानी दूसरे राज्यों से लाइसेंस स्थानांतरित कराने वालों को हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक ही लाइसेंस मिलेगा



किसी पर दो या तीन लाइसेंस हैं। वारिस के नाम एक ही ट्रांसफर होगा। बाकी लाइसेंस रद्द किए जाएंगे। वारिसान ट्रांसफर प्रक्रिया में बदलाव किया है। शस्त्र लाइसेंस के लिए हतोत्साहित किया जाएगा। - मनीष बंसल, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed