फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Now the grant amount will come directly into the accounts of cowsheds

Agra News: अब सीधे गोशालाओं के खातों में आएगी अनुदान की राशि

Wed, 15 Nov 2023 11:32 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 15 Nov 2023 11:32 PM IST
विज्ञापन
Now the grant amount will come directly into the accounts of cowsheds
कासगंज। सरकार से गोवंश के संरक्षण के लिए गोशालाओं को शासन से मिलने वाली अनुदान की धनराशि अब सीधे गोशाला के खाते में आएगी। पहले यह धनराशि पशुपालन विभाग के पास आती थी। उसके बाद गोशालाओं तक पहुंचती थी। इस व्यवस्था से धनराशि समय से नही मिलने की ग्राम प्रधानों की शिकायतें दूर हो जाएंगी। पशुपालन विभाग के पास शासन से अनुदान की धनराशि भेजी जाती थी। इसे लेकर गोशाला संचालकों को शिकायत रहती थी कि पशुपालन विभाग उन्हें समय से धनराशि उपलब्ध नहीं कराता है। जिसकी वजह से गोशाला के संचालन व रखरखाव में काफी दिक्कत होती हैं। माना जा रहा है कि नई व्यवस्था लागू होने के बाद उनकी इस समस्या का अब समाधान हो जाएगा। गोशालाओं में गोवंश के मुताबिक डिमांड देने पर डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से धनराशि गोशालाओं के खाते में भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed