फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Now the building of Gram Panchayats will be of eight rooms

अब आठ कक्षों का होगा ग्राम पंचायतों का भवन

Sat, 12 Jun 2021 11:31 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jun 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
Now the building of Gram Panchayats will be of eight rooms
फिरोजाबाद। ग्राम पंचायतों का भवन अब आठ कक्षों का होगा। जिले में जिन ग्राम पंचायतों में चार कक्षों वाला पुराना भवन बना है वहां अतिरिक्त कक्ष बनाए जाने के आदेश शासन ने दिए हैं। इसके लिए 15वें वित्त के तहत ग्राम पंचायतों को धनराशि आवंटित की हैं। सीडीओ चर्चित गौड़ ने जिले के सभी पंचायत सचिवों के निर्देश दिए हैं कि पंचायत भवनों को नए मानक के अनुरूप ही बनवाएं।
विज्ञापन

ग्राम पंचायतों में ग्राम सचिवालय का संचालन करने के उद्देश्य से ग्राम पंचायतों में बनाए जाने वाले भवनों की क्षमता में बढ़ोत्तरी की जा रही है। पहले ग्राम पंचायत के भवन चार कक्षों को बने हुए हैं लेकिन अब इनमें बढ़ोत्तरी करके आठ कक्षों को बनाने के निर्देश दिए हैं। आठ कक्षों का भवन होने से ग्राम प्रधान के बैठने से लेकर पंचायत सचिव कक्ष सहित अन्य समितियों के अध्यक्ष के बैठने के साथ ही ग्रामीण जनता के बैठने की व्यवस्था हो सकेगी। इसके लिए ग्राम पंचायतों में भूमि को चिह्नित किए जाने का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन

डीपीआरओ नीरज कुमार सिन्हा ने कहा कि पंचायत भवनों के विस्तारीकरण के साथ नए पंचायत भवनों में आठ कक्ष बनाए जा रहे हैं। दो माह में सभी भवनों को बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed