फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Now station master will be able to open relay room Railways implemented new system

तकनीकी गड़बड़ी पर नहीं रुकेगी रेल: अब स्टेशन मास्टर खोल सकेंगे रिले रूम, रेलवे ने नई व्यवस्था की लागू

Sun, 06 Sep 2026 11:36 AM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Sun, 06 Sep 2026 11:36 AM IST
सार

नए प्रोटोकॉल के तहत आपात स्थिति में स्टेशन मास्टर रिले रूम की चाबी का इस्तेमाल कर सकेगा। चाबी खोलने और इस्तेमाल की पूरी जानकारी रिले रूम रजिस्टर में दर्ज करनी होगी।

विज्ञापन
Now station master will be able to open relay room Railways implemented new system
ट्रेन - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

सेंट्रल केबिन या सिग्नल सिस्टम की तकनीकी खराबी और रिले ट्रांसमिशन में आपात स्थिति आने पर अब ट्रेनों का संचालन लंबे समय तक प्रभावित नहीं होगा। स्टेशन मास्टर आपात स्थिति में तकनीकी कर्मचारियों का इंतजार किए बिना रिले रूम खोल सकेंगे।
विज्ञापन


बड़े स्टेशनों के रिले रूम और इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग रूम में स्वचालित फायर अलार्म की व्यवस्था की जा रही है। साथ ही आग लगने पर अन्य आपात एजेंसियों से तत्काल संपर्क के लिए संचार प्रोटोकॉल तय किया गया है। जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार गौतम ने बताया कि नए प्रोटोकॉल के तहत आपात स्थिति में स्टेशन मास्टर रिले रूम की चाबी का इस्तेमाल कर सकेगा। चाबी खोलने और इस्तेमाल की पूरी जानकारी रिले रूम रजिस्टर में दर्ज करनी होगी।
विज्ञापन


स्थिति सामान्य होने के बाद तकनीकी कर्मचारी कमरे को दोबारा सील करेंगे। इससे आपात स्थिति में रिले रूम तक पहुंचने में होने वाली देरी कम होगी और शुरुआती कार्रवाई जल्द शुरू की जा सकेगी। नई व्यवस्था में रिले और इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग रूम की फायर सेफ्टी के साथ सिग्नलिंग व्यवस्था की निगरानी और रखरखाव पर भी जोर दिया गया है। गौरतलब है कि 18 अप्रैल की रात को मथुरा स्टेशन के रिले रूम में आग लगने के बाद यह व्यवस्था लागू की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed