फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Now roadways buses will not pass through bypass these orders were issued

Etah News: अब बाईपास होकर नहीं गुजरेंगी रोडवेज बस, जारी हुए ये आदेश; न मानने पर कटेगा वेतन

Wed, 20 Dec 2023 12:51 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 20 Dec 2023 12:51 AM IST
सार

बाईपास होकर रोडवेज बस निकली तो चालक-परिचालक का वेतन कटेगा। यात्रियों द्वारा की गई शिकायत के बाद ये आदेश जारी हुए हैं। 
 

विज्ञापन
Now roadways buses will not pass through bypass these orders were issued
रोडवेज बस स्टैंड पर खड़ी बसे । फाइल फोटो

विस्तार

उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बसों के चालक परिचालक कई बार आदेश व निर्देशों के बाद भी अपनी मनमानी कर रहे हैं। इसकी शिकायतें मंडलीय अधिकारियों तक पहुंच रही हैं, इनका संज्ञान लिया गया है और अब बाईपास से होकर गुजरने वाली बसों के चालक परिचालकों को वेतन काटने और निवंलन तक की चेतावनी जारी की गई है।
विज्ञापन


डिपो की एटा-दिल्ली और फर्रुखाबाद रूट पर चलने वाली बसों की शिकायतें सबसे ज्यादा आई हैं। यात्रियों ने आईजीआरएस, टविटर और हेल्पलाइन नंबरों से शिकायतें की गईं हैं। इनमें कहा कि बस चालक मनमानी कर बाईपास से होकर ही बसों को गुजार रहे हैं और रास्तों में उतारकर चले जाते हैं। चालक परिचालकों से कुछ भी कहने पर अभद्रता की जाती है। बस को एटा, सिकंद्राराऊ और अलीगढ़ बाईपास होकर ले जाते हैं, जब कि बस स्टैंड पर पहुंचाने के आदेश हैं।
विज्ञापन


इन शिकायों का एआरएम ने लिया है और स्पष्ट आदेश जारी किए हैं कि अगर किसी भी बस का चालक परिचालक बाईपास होकर जाता है तो पहली शिकायत पर वेतन से 1000 हजार रुपये की कटौती की जाएगी और अगर दूसरी शिकायत मिलती है तो निलंवित अथवा संविदा समाप्ति की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



सभी स्टोपेज से यात्री उठाने के निर्देश
परिवहन निगम की बसों के चालक और परिचालकों को सभी स्टोपेज से यात्रियों को उठाने और उतारने के निर्देश दिए गए हैं। ताकि बस स्टेशन और स्टोपेज से यात्रियों को निगम बसों से परिवहन सुविधाएं बेहतर उपलब्ध कराने में सफल हो सके।

राजस्व हांनि के साथ छवि हो रही धूमिल
परिवहन निगम के अधिकारियों का मानना है कि बसों का संचालन यात्रियों की सविधाओं के लिए ही किया जा रहा है। जब यात्रियों को परेशानी होगी और स्टोपेज से नहीं उठाया जाएगा तो राजस्व की भी हानि होगी और निगम की छवि भी धूमिल हो रही है।


ये बोले एआरएम 
एआरएम राजेश यादव ने बताया कि परिवहन निगम की बसों के बाईपास से होकर गुजरने की शिकायतें आ रही हैं। इसको लेकर आदेश जारी किए गए हैं। पहली शिकायत पर 1000 रुपये की कटौती और दूसरी पर निलंवन किया जाएगा। इस मामले को गंभीरता से लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed