फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Now roads and drains cannot be built Rs 120 crores spent by municipal corportaion

Agra: अब नहीं बन सकेंगी सड़क और नालियां, 120 करोड़ रुपये किए खर्च; दो महीने तक रहेगी दिक्कत

Wed, 05 Feb 2025 12:03 AM IST
अरुन पाराशर अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Wed, 05 Feb 2025 12:03 AM IST
सार

पार्षद नगर निगम के अधिकारियों के पास फाइलों को पास कराने के लिए चक्कर काट रहे हैं। बजट न होने के कारण अब लंबित प्रस्तावों के कार्य थम गए हैं। निर्माण के अन्य कार्य भी करीब दो माह तक ठप रहेंगे। 

विज्ञापन
Now roads and drains cannot be built Rs 120 crores spent by municipal corportaion
नगर निगम आगरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा मे नगर निगम के निर्माण निधि का बजट फरवरी में ही खत्म हो गया है। ऐसे में अब निगम की निधि से होने वाले कार्य नहीं हो सकेंगे। नए वित्तीय वर्ष में बजट आने पर ही विकास कार्य शुरू होगे। जिन कार्यों के लिए धनराशि आवंटित हो चुकी है, वह कार्य पूरे किए जाएंगे।
विज्ञापन


नगर निगम ने 31 मार्च 2024 से मार्च 2025 तक के वित्तीय वर्ष में निर्माण निधि से इस बार सड़क निर्माण, मॉडल रोड, इंटरलॉकिंग, नाले, नालियों व पुलियों के निर्माण कार्य कराए। इस वित्तीय वर्ष में 120 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया गया था। इनमें से अधिकांश कार्य पूरे हो चुके हैं। वित्तीय वर्ष में पूर्व से स्वीकृत कार्य अब भी चल रहे हैं। लेकिन अब कोई भी नया कार्य शुरू नहीं हो सकेगा।
विज्ञापन


वहीं, विभिन्न दलों के पार्षद नगर निगम के अधिकारियों के पास फाइलों को पास कराने के लिए चक्कर काट रहे है, लेकिन बजट न होने के कारण अब लंबित प्रस्तावों के कार्य थम गए हैं। निर्माण के अन्य कार्य भी करीब दो माह तक ठप रहेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर निगम के पूर्व उप सभापति रवि बिहारी माथुर ने बताया कि निगम निर्माण निधि से अब तक 70-80 करोड़ रुपये के कार्य ही करा पाता था, लेकिन इस बार रिकार्ड 120 करोड़ रुपये के कार्य कराए जा चुके हैं। अब नए कार्यों के लिए वित्तीय वर्ष यानी 31 मार्च तक इंतजार करना पड़ेगा। मुख्य अभियंता बीएल गुप्ता ने बताया कि निगम की ओर से अधिकांश निर्माण कार्यों को कराया जा चुका है।


सब मिलकर स्वच्छ सर्वेक्षण की रैंकिंग के लिए काम करें

भाजपा पार्षद दल के राकेश जैन, प्रकाश केशवानी, रवि माथुर, शरद चौहान, अनुराग चतुर्वेदी, हेमंत प्रजापति का कहना है कि अब पार्षदों को शहर की रैंकिंग को बेहतर करने के लिए निगम अधिकारियों के साथ काम करना चाहिए। इस बार हर वार्ड में विकास कार्य हुए हैं। ऐसे में अनावश्यक विरोध की जगह शहर की रैंकिंग बढ़ाने के लिए प्रयास करने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed