Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Now purchases will be made with the pupils of the eyes, not the thumb.

Agra News: अब अंगूठा नहीं आंखों की पुतलियों से होगी खरीद

Tue, 07 Oct 2025 11:15 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 07 Oct 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
Now purchases will be made with the pupils of the eyes, not the thumb.
कासगंज। मक्का, बाजरा एवं धान की खरीद के समय किसानाें को अब अपने हाथ का अंंगूठा नहीं लगाना पड़ेगा। उनकी आंखों की पुतली के माध्यम से ही फसलों की खरीद होगी। इस के लिए जिले को पहले चरण में 12 नई ई-पोप मशीन मिल गई हैं।
विज्ञापन

सरकारी खरीद केंद्रों पर जिन मशीनों से फसलों की खरीद हो रही थी उनमें किसान को अंगूठा लगाना पड़ता था। बुजुर्ग किसान के अंगूठे की छाप मिलान करते समय दिक्कत आती थी। इसलिए अब सरकार ने सरकारी खरीद में नई व्यवस्था लागू कर दी है। अब नई ई-पोप मशीन में आईरिस स्कैन की व्यवस्था की गई है। जिले में इस तरह की मशीनें उपलब्ध न होने के कारण 3 अक्तूबर से केंद्र खुलने के बाद भी फसलों की खरीद नहीं हो पा रही थी। धान की खरीद के लिए 14, मक्का के लिए 4 और बाजरा के लिए 12 केंद्र बनाए गए है। कुछ केंद्र ऐसे है जिन पर धान के साथ मक्का व बाजरा की भी खरीद होनी है। जबकि 3 केंद्रों पर मक्का और बाजरा की ही खरीद होगी। जिले को कुल 17 मशीनों की आवश्यकता है, जिसमें 12 मशीनें मिल चुकी हैं। शेष पांच मशीनें जल्द मिलने की उम्मीद है। - अरुण कुमार त्रिपाठी, डीआरएमओ ने बताया कि फसलों की खरीद के लिए 12 मशीनें जिले को मिल चुकी हैं। शेष पांच मशीनें भी जल्द ही आ जाएंगी। इससे खरीद शुरू होने में अब आसानी हो गई है
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed